RAM TEMPLE
-
श्रीराम भक्त हनुमान की जन्मस्थली किष्किंधा से अयोध्या पहुंचा स्पेशल रथ, जानिए क्या है खास
कर्नाटक में हम्पी स्थित हनुमान जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अगले छह वर्ष में किष्किंधा में 1,200 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से भगवान हनुमान की 215 मीटर की प्रतिमा बनाने की भी योजना बना रहा है।
उत्तर प्रदेश | Jan 19, 2024 05:45 pm IST -
22 जनवरी को इन 7 राज्यों में आधे दिन की रहेगी छुट्टी, होगा दिवाली-सा उत्सव
22 जनवरी को पूरे देश में दिवाली-सा उत्सव मनाया जाएगा। इसे लेकर देश की राज्य सरकारें भी लोगों का साथ दे रही हैं। कई राज्य सरकारों ने सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।
एजुकेशन | Jan 19, 2024 06:15 pm IST -
Advertisement
-
9 साल के आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा पहुंचे अयोध्या, बोले- "मैं उत्साहित और गौरवान्वित हूं"
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम भी कर लिए गए हैं। बता दें कि आज 9 साल के आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा भगवान राम की नगरी पहुंचे हैं।
उत्तर प्रदेश | Jan 19, 2024 02:26 pm IST -
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, रामलला के किए दर्शन, हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना
अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रामलला के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।
उत्तर प्रदेश | Jan 19, 2024 01:57 pm IST -
Advertisement
-
20 और 21 जनवरी को बंद रहेगा राम मंदिर, जानें कब हो सकेंगे रामलला के दर्शन
22 जनवरी को राम मंदिर के गर्भ गृह में रामलला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दिन अयोध्या में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। इससे पहले 20 और 21 जनवरी को राम मंदिर बंद रहेगा।
राष्ट्रीय | Jan 19, 2024 10:07 am IST -
जर्मन सिंगर ने गाया 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी', पीएम नरेंद्र मोदी कर चुके हैं तारीफ
अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसे लेकर दुनियाभर में लोगों में खुशी देखने को मिल रही है। इस बीच जर्मनी की एक सिंगर ने भगवान राम पर कमाल का गाना गाया है, जिसकी पीएम मोदी भी तारीफ कर चुके हैं।
राष्ट्रीय | Jan 19, 2024 08:44 am IST -
Advertisement
-
Ram Mandir: 'प्राण प्रतिष्ठा सही समय और सही व्यक्ति द्वारा हो रही है', श्री श्री रविशंकर का बयान
श्री श्री रविशंकर ने कहा है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सही समय पर और सही व्यक्ति द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग विवाद पर पनपते हैं, उन्हें यह पसंद है। इसलिए इस पर अधिक ध्यान देने लायक नहीं है।
राष्ट्रीय | Jan 19, 2024 08:35 am IST -
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर 'अलकायदा' की नजर, अयोध्या में 3 संदिग्ध हिरासत में
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बीच खूफिया एजेंसी को हाल ही में संभावित लोन-वुल्फ हमले के खतरों का खुफिया इनपुट प्राप्त हुआ है। इस बीच अयोध्या में भी चेकिंग के दौरान ती संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
राष्ट्रीय | Jan 19, 2024 07:13 am IST -
Advertisement
-
गर्भ गृह में विराजमान हुए रामलला, श्रीमुख को छोड़कर हटाए गए सभी कवर
रामलला को नव निर्मित भव्य मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान कर दिया गया है। अब 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।
उत्तर प्रदेश | Jan 19, 2024 06:19 am IST -
छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी के लिए खास आयोजन, राम मंदिर बनने तक की सुनाई जाएगी महागाथा
महाकथा का आयोजन 20 जनवरी को पुलिस परेड मैदान में होगा। संस्कृति विभाग की ओर से जनता को भव्य श्रीराम मंदिर की महागाथा से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजन कराया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ | Jan 18, 2024 11:09 pm IST -
Advertisement
-
22 जनवरी के लिए सुरक्षा व्यवस्था का क्या है इंतजाम? बंगाल के गवर्नर ने मांगी जानकारी
अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में जोर-जोर से तैयारियां चल रही हैं। इसे लेकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने 22 जनवरी के लिए राज्य में नियोजित सुरक्षा व्यवस्था का विवरण मांगा।
पश्चिम बंगाल | Jan 18, 2024 08:20 pm IST -
VIDEO: "भगवान श्री कृष्ण का जन्म ही जेल में हुआ था", सम्राट चौधरी के बायन पर लालू के 'हनुमान' का पलटवार
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाने को लेकर लालू यादव के बयान पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि उनकी जगह राम मंदिर में नहीं, बल्कि जेल में है। अब इस पर लालू के 'हनुमान' भोला यादव ने पलटवार किया है।
बिहार | Jan 18, 2024 03:58 pm IST -
Advertisement
-
22 जनवरी को पूरे उत्तर प्रदेश में बंद रहेंगी मांस-मदिरा की दुकानें, जारी हुआ आदेश
योगी सरकार ने आदेश जारी किया है कि पूरे यूपी में 22 जनवरी के दिन मांस-मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही हाल ही में सरकार ने राज्य में सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की थी।
उत्तर प्रदेश | Jan 18, 2024 03:55 pm IST -
क्या होती है प्राण प्रतिष्ठा, क्यों होता है 'आचार्यवर्णम' अनुष्ठान? राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने अयोध्या राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' से पहले 'आचार्यवर्णम' अनुष्ठान के बारे में विस्तार से बताया।
उत्तर प्रदेश | Jan 18, 2024 04:30 pm IST -
Advertisement
-
Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाना सही कदम था', प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बीच शिवपाल यादव का बयान
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने अयोध्या में 1990 में कारसेवकों पर फायरिंग की घटना को सही ठहराया है। बता दें कि इससे पहले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी गोली चलाने की घटना को सही ठहराया था।
उत्तर प्रदेश | Jan 18, 2024 02:51 pm IST -
'शूर्पणखा की तरह बर्ताव कर रही कांग्रेस', बालमुकुंदाचार्य ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कही ये बात
राजस्थान के हवामहल विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाने को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस शूर्पणखा की तरह बर्ताव कर रही है।
राजनीति | Jan 18, 2024 01:39 pm IST -
Advertisement
-
Ram Mandir: "हमारा कलयुग 22 जनवरी के बाद शुरू होगा" कांग्रेस नेता का विवादित बयान
कांग्रेस पार्टी के नेता उदित राज ने कहा है कि अगर मंडल कमीशन नहीं आता तो राम मंदिर नहीं बनता। राम मंदिर के उद्घाटन में सभी जातिवादी, आरक्षण विरोधी लोग पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि दलितों-पिछड़ों का कलियुग 22 के बाद शुरू होगा।
राजनीति | Jan 18, 2024 12:12 pm IST -
गर्भगृह में रखी गई रामलला की मूर्ति, पुजारी सुनील दास ने कहा- श्री राम हैं प्रेम का अवतार
अयोध्या में राम मंदिर का काम तेजी से हो रहा है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इससे पहले अब भगवान राम की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में रख दिया गया है। 22 जनवरी को रामलला की इसी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
राष्ट्रीय | Jan 18, 2024 01:31 pm IST -
ब्लैक ड्रेस और आधुनिक हथियारों के साथ अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर फैले यूपी ATS के जवान, देखें Video
यूपी सरकार ने साल 2007 में एंटी-टेरर स्क्वाड की स्थापना की थी। इस बल का स्थापना का मकसद राज्य में आतंकी गतिविधियों से निपटने का था। इन जवानों को अब अयोध्या के सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
उत्तर प्रदेश | Jan 18, 2024 09:37 am IST -
'भाइयों की आत्माओं को अब शांति मिलेगी', राम मंदिर पर कोठारी बंधुओं की बहन का बयान
अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर 1990 में कारसेवा के दौरान पुलिस गोलीबारी में 22 साल के राम कोठारी और 20 साल के शरद कोठारी की मौत हो गई थी। उनकी बड़ी बहन और परिवार प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या में है।
राष्ट्रीय | Jan 18, 2024 08:46 am IST