1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, रामलला के किए दर्शन, हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, रामलला के किए दर्शन, हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jan 19, 2024 01:57 pm IST,  Updated : Jan 19, 2024 01:57 pm IST

अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रामलला के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।

योगी आदित्यनाथ- India TV Hindi
योगी आदित्यनाथ Image Source : ANI

अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। यहां 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने  पहले हनुमानगढ़ी का रुख किया और भगवान हनुमान के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। सीएम योगी ने सुखी और स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की है। 

सीएम योगी न किए दर्शन

इसके बाद मुख्यमंत्री राम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए और आरती-परिक्रमा की। बता दें कि तीन दिन बाद यानी कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ खुद भाग लेंगे। राम मंदिर पहुंचे सीएम योगी ने यहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया है।

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath visited the Ram Temple and hanumangarhi in Ayodhya today
Image Source : ANIहनुमानगढ़ी पहुंचे योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ का तीसरा दौरा

शुक्रवार सुबह रामनगरी पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। 11 दिन के भीतर (9 जनवरी, 14 जनवरी और 19 जनवरी) सीएम का रामनगरी का यह तीसरा दौरा है। मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़ी तैयारियों के संदर्भ में भी जानकारी ली। 

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath visited the Ram Temple and hanumangarhi in Ayodhya today
Image Source : ANIअयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath visited the Ram Temple and hanumangarhi in Ayodhya today
Image Source : ANIहनुमानगढ़ी में योगी आदित्यनाथ ने किए दर्शन

साधु-संतों का जाना हाल

हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन-पूजन किए। यहां उन्होंने संतों-महंतों से भी हालचाल जाना। यहां ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़ी जानकारी दी। दर्शन-पूजन के दौरान काबीना व प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, डॉ. अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath visited the Ram Temple and hanumangarhi in Ayodhya today
Image Source : ANIरामभद्राचार्य जी ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

रामभद्राचार्य से योगी आदित्यनाथ ने की मुलाकात

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामभद्राचार्य जी से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रामभद्राचार्य जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद भी लिया। बता दें कि दोनों जनों के बीच चर्चा भी हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।