ROAD
-
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी स्कॉर्पियो, 5 लोगों के मारे जाने की आशंका
चिनाब नदी में स्कॉर्पियो कार गिरने से 5 लोगों के मारे जाने की आशंका है। हादसे का शिकार हुई कार हरियाणा की थी। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। घायलों को इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जम्मू और कश्मीर | Aug 15, 2026 02:35 pm IST -
रात में एक बाइक में बैठकर पार्टी करने निकले 4 दोस्त, अज्ञात वाहन की चपेट में आए, सर फटने से चारों की मौत
चारों युवकों की मौत सर फटने से हुई है। इनमें से तीन नाबालिग थे। वहीं, चौथे की उम्र 18 साल थी। हादसा रात में 11 बजे के करीब हुआ। खाना खाने के बाद लौटते समय यह हादसा हुआ।
झारखण्ड | Aug 15, 2026 11:22 am IST -
Advertisement
-
बाइक से गिरी, गर्दन के ऊपर से गुजरी गाड़ी; बेंगलुरु में गड्ढे से बचने की कोशिश में EPFO कर्मचारी की मौत
बेंगलुरु में खराब सड़क के कारण बाइक से गिरकर 32 वर्षीय EPFO कर्मचारी मेधा की दर्दनाक मौत हो गई। मेधा ऑफिस जा रही थी तभी व्यस्त इलेक्ट्रॉनिक सिटी इलाके में अनंतनगर में उनकी बाइक फिसल गई।
राष्ट्रीय | Aug 13, 2026 11:40 am IST -
बिहार से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस गड्ढे में गिरी, एक की मौत, 30 गंभीर रूप से घायल
रात के समय में ये हादसा हुआ। डबल डेकर बस में सवार श्रद्धालु अयोध्या में स्थित भव्य राम मंदिर के दर्शन के लिए आ रहे थे। हादसे में एक की मौत हो गई है।
उत्तर प्रदेश | Aug 12, 2026 02:51 pm IST -
Advertisement
-
अस्पताल से शव लेकर घर लौट रहे थे, रास्ते में मौत ने घेरा, सिरमौर में बोलेरो गहरी खाई में गिरी; 4 की मौत, 9 घायल
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में मंगलवार आधी रात को एक बोलेरो कैंपर गहरी खाई में गिर गई। बोलेरो में सवार लोग दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत के बाद शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे।
राष्ट्रीय | Aug 12, 2026 12:39 pm IST -
अतीक अहमद के बेटे के एक्सीडेंट का LIVE वीडियो, पलक झपकते ही हवा में उछली क्रेटा कार, 2 मिनट तड़पता रहा अबान
माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। उस दर्दनाक सड़क हादसे का अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसकी क्रेटा कार कई फीट हवा में उछलते दिख रही है।
उत्तर प्रदेश | Aug 12, 2026 09:32 am IST -
Advertisement
-
तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से ऑटो में सवार 5 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत
टैंकर ने ऑटो में इतनी जोर की टक्कर मारी की उसमें सवार 6 मजदूरों की मौत हो गई। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
राष्ट्रीय | Aug 12, 2026 08:27 am IST -
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार कार का कहर, चपेट में आई महिला की मौत, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को दबोचा
दिल्ली कैंट इलाके में मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल महिला को अस्पताल ले जाया जा चुका है। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने कथित कार चालक को हिरासत में लिया है।
दिल्ली | Aug 11, 2026 08:28 pm IST -
Advertisement
-
महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, पुणे-सातारा हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर, 4 की मौके पर मौत, 2 घायल
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर के उस पार चली गई। उधर से आ रहे ट्रक से कार टकरा गई। कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हो गई है।
महाराष्ट्र | Aug 11, 2026 09:19 am IST -
धार में भीषण सड़क हादसा, कार और कंटेनर ट्रक की जोरदार टक्कर में 6 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के धार में एक भयानक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जब एक कार जोरदार तरीके से कंटेनर ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में 6 लोगों की जान चली गई।
मध्य-प्रदेश | Aug 09, 2026 08:06 pm IST -
Advertisement
-
मधुबनी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, 3 महिला को रौंदा, तीनों की मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क किया जाम
स्कॉर्पियो द्वारा तीन महिलाओं के कुचले जाने पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। सड़क को जाम कर दिया। दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है।
बिहार | Aug 09, 2026 03:03 pm IST -
साल 2021 में बस की टक्कर से गई थी शख्स की जान, अब परिजनों को मिलेगा 73.29 लाख का मुआवजा
गौतम बुद्ध नगर जिले में साल 2021 में यूपीएसआरटीसी की एक बस की टक्कर में दिल्ली मेट्रो के एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। इस मामले में अब मृतक के परिजनों के लिए मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं।
दिल्ली | Aug 08, 2026 10:01 pm IST -
Advertisement
-
ट्रक में फंसा युवती का बैग, 20 मीटर तक घिसटती रही स्कूटी; इलाज के दौरान हुई मौत
कानपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 साल की युवती की मौत हो गई, जबकि उसके साथ जा रहा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूटी सवार युवती का बैग ट्रक में फंस जाने से उसका संतुलन बिगड़ गया जिसके बाद वह करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई।
उत्तर प्रदेश | Aug 08, 2026 06:53 pm IST -
आवारा गाय से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवक घायल, CCTV में कैद हुआ हादसा
झांसी में आवारा जानवरों की समस्या एकबार फिर से सड़क दुर्घटनाओं को लेकर काफी गंभीर होती जा रही है, जिसमें सड़क पर घूम रही एक गाय से तेज रफ्तार बाइक टकराने से बाइक सवार दो युवक सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें चोटें आईं।
उत्तर प्रदेश | Aug 07, 2026 08:06 pm IST -
Advertisement
-
लुधियाना के पॉश इलाके में सड़क पर अचानक बन गया 30 फीट का गड्ढा, 10 दिन तक वाहनों की एंट्री बंद
वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के सामने बड़ा गड्ढा हो गया है। घर के लोगों के पास बाहर जाने का रास्ता नहीं है। वहीं, सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई है।
पंजाब | Aug 07, 2026 08:38 am IST -
माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत, डिवाइडर से टकराई कार; जेल में बंद बड़े भाई से मिलने जा रहा था
यूपी के झांसी-कानपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हो गई है। हादसे में एक अन्य युवक की भी जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश | Aug 06, 2026 01:14 pm IST -
Advertisement
-
कार से भिड़ी बाइक, एक युवक उछलकर बोनट पर, दूसरा गाड़ी के पीछे जा गिरा; आबूरोड का डरावना हादसा CCTV में कैद
आबूरोड में कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें कार से टकराने के बाद बाइक सवार युवक कई फीट दूर उछलकर सड़क पर गिरता साफ दिख रहा है।
राजस्थान | Aug 05, 2026 01:50 pm IST -
चूरू में बेकाबू ट्रेलर ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवल को मारी टक्कर, दो सगी बहनों समेत 3 की मौत; 13 लोग घायल
राजस्थान के चुरू ज़िले में तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ट्रक की मिनी-बस से टक्कर होने के बाद दो बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए।
राजस्थान | Aug 04, 2026 12:09 pm IST -
मुंबई-नासिक हाईवे के गड्ढे ने ली TDRF जवान की जान, कोहिनूर हादसे में बचाई थीं कई जिंदगियां
मुंबई-नासिक हाईवे पर सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक फंसने से TDRF के जवान की मौत हो गई। वह बाइक से कंट्रोल खो बैठे और सड़क पर गिरकर डिवाइडर से जोर से टकरा गए।
महाराष्ट्र | Aug 03, 2026 06:06 pm IST -
VIDEO: तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, लोगों का गुस्सा वाहन पर फूटा, जमकर की तोड़फोड़, चालक फरार
पुलिस की टीम फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।
राजस्थान | Aug 02, 2026 11:54 am IST