SHASHI
-
लैंडिंग से पहले काल बैसाखी तूफान में फंसा स्पाइसजेट विमान, 40 यात्री घायल, 10 की हालत गंभीर
मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जा रहे स्पाइसजेट बोइंग B737 विमान तूफान में फंस गया जिससे विमान में सवार 40 यात्री घायल हो गए। इनमें से 10 यात्रियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
राष्ट्रीय | May 02, 2022 01:00 pm IST -
क्या शहबाज शरीफ की दोनों बेगम बारी-बारी से बनेंगी पाकिस्तान की फर्स्ट लेडी?
पीएम हाउस में शहबाज शरीफ अभी अकेले ही रह रहे हैं। उनके शपथ के दौरान भी दोनों में से कोई भी पत्नी वहां मौजूद नहीं थी। पांच औरतों से शादी कर चुके शहबाज शरीफ फिलहाल तहमीना दुर्रानी और नुसरत शहबाज़ के साथ रहते हैं। बाकी तीन से तलाक हो चुका है। कुछ दिन पहले ही एक इंटरव्यू में तहमीना दुर्रानी ने खुद को फर्स्ट लेडी बताया था।
एशिया | May 02, 2022 11:47 am IST -
Advertisement
-
पटना में कोरोना से एक मौत, पीड़ित में थे दूसरी लहर जैसे लक्षण
बिहार के पटना में कोरोना से एक 65 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। संक्रमित व्यक्ति को ब्लड कैंसर था। मरीज की जब मौत हुई तो ऑक्सीजन लेवल 40 पर था। लंग्स के बाद एक-एक अंग काम करना बंद कर दिए और अंत में मरीज की मौत हो गई।
बिहार | May 02, 2022 10:43 am IST -
काशी की खूबसूरती में चार चांद लगाने को तैयार 'नमो घाट', पीएम मोदी जल्द कर सकते हैं उद्घाटन
80 घाट के बाद, अब 'नमो घाट' (खिड़किया ) काशी की खूबसूरती में चार चांद लगाने को तैयार है। नमो घाट प्रधानमंत्री मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जल्द ही वो इसका उद्घाटन करने वाराणसी आ सकते हैं।
उत्तर प्रदेश | May 02, 2022 08:54 am IST -
Advertisement
-
नोएडा में शिक्षा माफियाओं पर 'बुलडोजर' चलाने की मांग, निजी स्कूलों की मनमानी से परेशान हैं अभिभावक
प्रदर्शन में शामिल अभिभावकों ने कहा, 'प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी तरह के माफियाओं और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की है। उनका बुलडोजर लगातार माफिया और गैंगस्टर पर चल रहा है। हम उनसे मांग करते हैं कि शिक्षा माफिया पर भी बुलडोजर चलाया जाए।'
उत्तर प्रदेश | May 02, 2022 07:36 am IST -
पद संभालते ही चीन को लेकर नए सेना प्रमुख का बड़ा बयान- LAC पर गलत हरकत बर्दाश्त नहीं
सेना प्रमुख ने कहा कि हमें विश्वास है बातचीत के जरिए हम चल रहे मुद्दों का समाधान खोज लेंगे, लेकिन LAC पर गलत हरकत बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने पिछले दो साल में चीन से लगी सरहद पर अपनी तैनाती को काफी मजबूत बनाया है।
राष्ट्रीय | May 01, 2022 05:20 pm IST -
Advertisement
-
Joe Biden laughs at Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 'ट्रंप' का उड़ाया मज़ाक
व्हाइट हाउस संवाददाता संघ की ओर से पत्रकारों के लिए आयोजित इस रात्रिभोज कार्यक्रम में पहुंचे बाइडन ने कहा, 'जरा सोचिए अगर मेरी जगह मेरे पूर्ववर्ती इस रात्रिभोज में आए होते तो क्या होता।'
अमेरिका | May 01, 2022 04:08 pm IST -
उत्तर प्रदेश के 57 जिलों में फैला कोरोना, गौतमबुद्धनगर में सबसे ज्यादा केस
24 घंटे में 278 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। गौतमबुद्ध नगर में सबसे ज्यादा 133 मामले सामने आए हैं। दूसरे नंबर पर गाजियाबाद में 68, लखनऊ में 18, मेरठ में 8 और आगरा में 7 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। 20 अप्रैल के बाद से लगातार मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।
उत्तर प्रदेश | May 01, 2022 02:42 pm IST -
Advertisement
-
दमखम के साथ चंडीगढ़ की कॉलोनी को ध्वस्त करने पहुंचा प्रशासन, बेबस नज़र आए लोग
अधिकारियों के मुताबिक यहां रहने वाले लोगों को शनिवार तक कॉलोनी खाली करने का आदेश दिया गया था। समय-सीमा समाप्त होने के बाद अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। यह कॉलोनी करीब 80 एकड़ में फैली हुई थी। करीब 40 साल पहले इस कॉलोनी को बसाया गया था।
राष्ट्रीय | May 01, 2022 01:56 pm IST -
4 दिन की पुलिस कस्टडी में पटियाला हिंसा मामले का मुख्य आरोपी बरजिंदर सिंह परवाना, मामले में अब तक 9 लोग गिरफ्तार
शुक्रवार को पंजाब के पटियाला में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बरजिंदर सिंह परवाना को कोर्ट ने चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश सुनाया है। मामले में अब तक कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
राष्ट्रीय | May 01, 2022 04:34 pm IST -
Advertisement
-
इमरान खान पर दर्ज हुआ मुकदमा, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को 'चोर और गद्दार' बोलने का आरोप
सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ वीडियो में देखा जा सकता है कि शरीफ और उनका शिष्टमंडल पिछले बृहस्पतिवार को जैसे ही मदीना में पैगंबर की मस्जिद पर पहुंचा, कुछ जायरीन 'चोर' और 'गद्दार' कहकर नारेबाजी करने लगे। इन जायरीनों को इमरान का समर्थक माना जा रहा है।
एशिया | May 01, 2022 11:23 am IST -
अयोध्या में धार्मिक स्थलों पर फेंकी गई आपत्तिजनक वस्तुएं, 7 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार चार बाइक पर सवार दो-दो अज्ञात लोग धर्मस्थल के पास सीसीटीवी में देखे गए हैं। धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक वस्तु के साथ एक पोस्टर भी बरामद हुआ है, जिसपर अपशब्द लिखे हुए हैं।
उत्तर प्रदेश | Apr 28, 2022 08:07 pm IST -
Advertisement
-
रूस के आक्रमण से तबाह हो चुके यूक्रेन को अब तक 600 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि युद्ध की वजह से देश को 600 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है। सैकड़ों उद्योग धंधे तबाह हो चुके हैं।
यूरोप | Apr 28, 2022 01:24 pm IST -
पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति पर टमाटर से हमला, चुनाव जीतने के बाद सार्वजनिक तौर पर घूमने निकले थे इमैनुएल मैक्रों
फ्रांस का चुनाव जीत चुके इमैनुएल मैक्रों बुधवार को सार्वजनिक तौर पर घूमने निकले थे, तभी पेरिस के एक बाजार में कुछ लोगों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया। जिसके बाद उनके गार्ड्स ने लोगों को हटाने की
यूरोप | Apr 28, 2022 12:02 pm IST -
Advertisement
-
बिहार: पटना में मिला कोरोना का US वैरिएंट BA.12, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
BA.12 वैरिएंट सबसे पहले US में डिटेक्ट हुआ था। बिहार में इस वैरिएंट के बारे में उस वक्त पता चला जब इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में 13 सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई गई। इस चौंकाने वाली रिपोर्ट ने सबको डरा दिया है।
बिहार | Apr 28, 2022 12:09 pm IST -
रायसीना डायलॉग में नौसेना प्रमुख ने कहा- एक देश के लिए समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना लगभग असंभव है
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि मौजूदा संदर्भ में किसी एक देश के लिए समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना लगभग असंभव है और समान विचारधारा वाले देशों को उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए हाथ मिलाना चाहिए।
राष्ट्रीय | Apr 28, 2022 08:57 am IST -
Advertisement
-
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के विस्तार को कैसे रोकेंगे अमेरिका और भारत? जानें रणनीति
एडमिरल एक्विलिनो ने यूक्रेन पर रूसी हमले को खतरनाक समय बताते हुए कहा, 'हमें तत्परता के साथ तैयारी करने की जरूरत है।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत के देशों को ऐसी स्थिति से निपटने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।
राष्ट्रीय | Apr 28, 2022 08:02 am IST -
ताजमहल में भगवा और धर्म दंड के प्रवेश से रोकने पर जगत गुरु परमहंस आचार्य ने दी धमकी
अब जगतगुरु परमहंस आचार्य ने 5 मई को अपने सनातन धर्मावलंबी, शिष्यों और अनुयायियों से अपील की है कि 5 मई को 11:00 बजे सभी ताजमहल के गेट पर पहुंचे
उत्तर प्रदेश | Apr 27, 2022 02:38 pm IST -
फिजी में श्री सत्य साई संजीवनी चिल्ड्रन हार्ट अस्पताल का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अस्पताल दोनों देशों के पारस्परिक रिश्तों और प्रेम का एक और प्रतीक है तथा ये भारत और फिजी की साझा यात्रा का एक और अध्याय है। ये हॉस्पिटल फिजी और इस पूरे क्षेत्र में सेवा का एक मजबूत अधिष्ठान बनेगा और भारत-फिजी रिश्तों को नई ऊंचाई देगा।
एशिया | Apr 27, 2022 02:06 pm IST -
दिल्ली में फिर चलेगा बुलडोजर, 12 जगहों की पहचान, सबसे पहले जहांगीरपुरी और शाहीनबाग का नंबर
एक बार फिर से दिल्ली में अवैध कब्जे के खिलाफ बुलडोजर चलाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए 12 जगहों की पहचान कर ली गई है। सर्वेक्षण का काम किया जा रहा है।
दिल्ली | Apr 27, 2022 01:19 pm IST