Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. chandigarh's colony number 4 demolished: दमखम के साथ चंडीगढ़ की कॉलोनी को ध्वस्त करने पहुंचा प्रशासन, बेबस नज़र आए लोग

chandigarh's colony number 4 demolished: दमखम के साथ चंडीगढ़ की कॉलोनी को ध्वस्त करने पहुंचा प्रशासन, बेबस नज़र आए लोग

Written by: Shashi Rai @km_shashi Published : May 01, 2022 01:44 pm IST, Updated : May 01, 2022 01:56 pm IST

अधिकारियों के मुताबिक यहां रहने वाले लोगों को शनिवार तक कॉलोनी खाली करने का आदेश दिया गया था। समय-सीमा समाप्त होने के बाद अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। यह कॉलोनी करीब 80 एकड़ में फैली हुई थी। करीब 40 साल पहले इस कॉलोनी को बसाया गया था।

chandigarh's colony number 4 demolished- India TV Hindi
Image Source : ANI chandigarh's colony number 4 demolished

Highlights

  • चंडीगढ़ की कॉलोनी नंबर 4 पर चला प्रशासन का बुलडोजर
  • आज रात 12 बजे तक इलाके में धारा 144 लागू
  • मौके पर भारी पुलिस बल और पैरा मिलिट्री फोर्स मौजूद

chandigarh's colony number 4 demolished: रविवार की सुबह चंडीगढ़ की कॉलोनी नंबर 4 पर प्रशासन ने अपना भारी भरकम बुलडोजर चला दिया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस और आर्मी के जवान तैनात रहे। यह कॉलोनी 40 साल पुरानी थी, प्रशासन को डर था कि लोग कार्रवाई का विरोध करेंगे, इसलिए कड़े इंतजाम किए गए थे। अधिकारियों के मुताबिक यहां रहने वाले लोगों को शनिवार तक कॉलोनी खाली करने का आदेश दिया गया था। समय-सीमा समाप्त होने के बाद अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। कॉलोनी में करीब 2000 परिवारों में से सिर्फ 290 परिवार को ही चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस ने बॉयोमैट्रिक सर्वे के आधार पर मकान की पेशकश की है। आज रात 12 बजे तक इलाके में धारा 144 लगी हुई है। 

दमखम के साथ पहुंचा प्रशासन

इस दौरान चंडीगढ़ की कॉलोनी नंबर 4 से बेघर हुए लोगों में से, किसी के आंखों से आंसू बह रहे थे, तो कोई उदास और परेशान दिख रहा था। बेघर हुए लोगों के पास शिकायतें तो बहुत थीं, पर उनकी सुनने वाला कोई नहीं था। क्योंकि उन्हें बेघर करने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद प्रशासन का बुलडोजर था। चंडीगढ़ प्रशासन के  बुलडोजरों ने यहां बने कच्चे मकानों को ध्वस्त कर दिया । मौके पर भारी पुलिस बल और पैरा मिलिट्री फोर्स मौजूद थे। इतने दमखम के साथ पहुंची प्रशासन की टीम के सामने लोग बेबस नजर आए। 

chandigarh's colony number 4 demolished

Image Source : ANI
chandigarh's colony number 4 demolished

290 फ्लैट अलॉट किए गए

यह कॉलोनी करीब 80 एकड़ में फैली हुई थी। करीब 40 साल पहले इस कॉलोनी को बसाया गया था। कॉलोनी में रह रहे कुछ लोगों ने दावा किया था कि उनका बॉयोमैट्री सर्वे हो रखा था, इसके बाद भी उन्हें घर नहीं मिला। वहीं एस्टेट ऑफिस द्वारा करवाए गए बॉयोमैट्रिक सर्वे के आधार पर 658 लोगों की सूची चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड को सौंपी गई थी। इसके तहत मलोया हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंह स्कीम के तहत फ्लैट की अस्थाई अलॉटमेंट दी गई। कुल 299 कॉलोनी निवासी रजिस्ट्रेशन के लिए आए, ड्रॉ के बाद 290 फ्लैट अलॉट किए गए।  

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement