दिल्ली में स्नेचिंग और चोरी के मोबाइल कोलकाता के रास्ते बांग्लादेश पहुंचाएं जा रहे थे। सेंट्रल दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे काम में संलिप्त गैंग को पकड़ा है।
उत्तरी दिल्ली में एक बड़ी ही खौफनाक वारदात सामने आई है। मोबाइल छीनने का विरोध करने पर आरोपियों ने युवक को चाकू घोंप दिया जिसके बाद उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों समेत 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है।
लंदन में मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने फोन स्नैचिंग गैंग के खिलाफ ऑपरेशन ज़ोरिडॉन चलाकर 32 लुटेरों को गिरफ्तार किया और 40,000 चोरी के फोन मामलों को सुलझाया। पुलिस ने 7 दुकानों को सील किया और लाखों पाउंड के इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए। फोन चोरी और शॉपलिफ्टिंग की घटनाएं बढ़ी हैं।
मोटरसाइकिल पर सवार दो लुटेरे एक शख्स का फोन छीन भागने लगे। मोहल्ले के दो नौजवानों ने लुटेरों को रोकने की कोशिश की, इस दौरान एक की टांग टूट गई।
केरल के कोझिकोड में एक लुटेरे ने 64 साल की महिला को चलती सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस से धक्का देकर गिरा दिया और उसका पर्स व मोबाइल लूटकर फरार हो गया। महिला को गंभीर चोटें आईं। रेलवे पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई है।
दिल्ली पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, जो किराए पर बाइक लेकर वारदात को अंजाम दिया करते थे। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
दिल्ली पुलिस ने एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे झपटमारी और लूट के आरोप में गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने बहादुरी दिखाते हुए कई किलोमीटर तक बदमाशों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। कांस्टेबल की बहादुरी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
दिल्ली में अपराध के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। दिन-दहाड़े लोगों के साथ लूट हो जा रही है। अपराधियों के बुलंद हौसले इस बात की गवाही दे रही है कि अपराधियों के दिलों में पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं है।
नोएडा के सेक्टर 42 में आज पुलिसकर्मियों और बदमाशों के बीच हुए मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर पर गोली लगी। बता दें कि पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। बता दें कि पुलिस ने छिनैती के इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि जब वह मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास पहुंचे तो उसने तुरंत शिकायत दर्ज नहीं कि और वरिष्ठ अधिकारियों के दखल के बाद ही मामला दर्ज हो पाया।
त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर गश्त लगा रहे बीएसएफ जवान के साथ मारपीट और हथियार छीने जाने की घटना सामने आई है। दोनों देशों के बीच कमांडेंट लेवल की फ्लैग मीटिंग हुई।
फिरोजपुर में एक बुजुर्ग महिला के कंधे से उसका पर्स खींचकर भागते हुए एक चोर का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई की और चोर को गिरफ्तार कर लिया।
साकेत में बदमाशों ने एक महिला टीचर का फोन छीना। फोन बचाने के चक्कर में महिला चलती ऑटो से नीचे गिरी, जिस कारण उसे चोट लग गई। महिला ने बताई पूरी कहानी।
यह घटना बेंगलुरू के जेसी नगर इलाके का है। बुधवार दोपहर ढाई बजे एक दुपहिया वाहन चालक जेसी नगर के विलियम्स टाउन इलाके से गुजर रहा था। उसी समय बाइक पर आए 2 लोगों ने वाहन चालक को रोका और धारदार हथियार दिखाकर उससे मोबाइल फोन और पर्स लेकर फरार हो गए।
बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनने के दौरान युवती को कई फीट तक घसीटते हुए भी ले गए थे जिससे उसके हाथ-पैरों में चोट भी आई है।
नोएडा में एक बहादुर बच्चे ने दो लुटेरों को पकड़वाया है। मां के साथ स्कूटी पर जा रहे बच्चे से दो लुटेरे फोन छीनकर भाग निकले इसके बाद उनका पीछा करते हुए उनकी मां की भी स्कूटी टकरा गई। ऐसे हालात में बच्चे ने बहादुरी दिखाई।
दिल्ली पुलिस ने झपटमारी की करीब 200 घटनाओं में शामिल एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसकी उम्र करीब 40 साल है। दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
महिला से चैन को छीनने के दौरान महिला दुकान के अंदर गिर जाती है और चिल्लाने लगती है। इसके बाद लुटेरे चैन छीनकर वहां से फरार हो जाते हैं। इस घटना को एक दुकान में मौजूद सीसीटीवी ने कैद कर लिया है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई और टेक्निकल एवं ह्यूमन सर्विलांस की मदद से वारदात को अंजाम देने वाले दिलशाद और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।
संपादक की पसंद