SYRIA
-
अमेरिकी युद्धक विमानों ने सीरिया में ईरान से जुड़े हथियार भंडारण केंद्र पर किया बड़ा हवाई हमला, 9 लोगों की मौत
इजरायल-हमास युद्ध के बीच अमेरिकी युद्धक विमानों ने सीरिया में बड़ा हवाई हमला किया है। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अमेरिका ने जिस हथियार भंडारण केंद्र पर यह एयरस्ट्राइक की है, वह ईरान से जुड़ा है। ईरान से जुड़े केंद्र पर अमेरिका के हवाई हमले ने तीसरे विश्व युद्ध का खतरा बढ़ा दिया है।
अन्य देश | Nov 09, 2023 06:46 am IST -
उत्तरी गाजा में अब यहां तक घुस गई इजरायली सेना, सीरिया ने दागा रॉकेट तो जवाबी हमले में मारे गए 13 लोग
इजरायली सेना का कारवां गाजा के अंदरूनी इलाकों तक पहुंच गया है। इजरायली सैनिक गाजा की गलियों में टैंक और बख्तरबंद वाहनों के साथ दौड़ रहे हैं। हमास आतंकियों के ऊपर वह चुन-चुन कर हमले कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार गाजा में अब फिलिस्तीनी पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाना मुश्किल हो गया है।
अन्य देश | Oct 30, 2023 03:21 pm IST -
इजरायल-हमास युद्ध के बीच अमेरिका ने सीरिया में की एयरस्ट्राइक, रिवोल्यूशनरी गार्ड के ठिकानों को बनाया निशाना
अमेरिका ने सीरिया में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। यह जानकारी खुद पेंटागन की ओर से दी गई है। अमेरिका ने इसे अमेरिकी बेस पर हुए हमलों की जवाबी कार्रवाई बताया है।
एशिया | Oct 27, 2023 10:17 am IST -
क्या बढ़ेगी जंग: इजराइल हमास संघर्ष में अब तक शांत अमेरिका भड़क उठा, दुश्मनों को दे डाली ये सीधी चेतावनी
अमेरिका ने इजराइल हमास संघर्ष के बीच सीधी चेतावनी दे डाली है। बाइडेन प्रशासन ने दो टूक चेतावनी देकर कह दिया है कि इस संघर्ष में किसी भी पक्ष द्वारा यदि एक भी अमेरिकी सैनिक को निशाना बनाया जाता है तो अमेरिका अपने दुश्मनों से बहुत बुरी तरह से निपटेगा। जानिए अमेरिका का इशारा किन दुश्मनों की ओर है।
एशिया | Oct 23, 2023 11:02 am IST -
सीरिया के सैन्य अकादमी पर भीषण ड्रोन हमला, 100 से ज्यादा लोगों की मौत
सीरिया के सैन्य ठिकाने पर अज्ञात लोगों द्वारा किए गए भीषण ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 10 नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। घटना एक स्नातक समारोह के दौरान हुई। अचानक समारोह में बमों की बारिश होने लगी और लाशें बिछने लगीं। अभी तक किसी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
अन्य देश | Oct 06, 2023 06:17 am IST -
तुर्की और सीरिया जैसा विनाशकारी है मोरक्को का भूकंप, अब तक 2000 से अधिक लोगों के मरने की पुष्टि
मोरक्को के विनाशकारी भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 2000 की संख्या को पार कर गया है। मोरक्को के गृहमंत्रालय के अनुसार अब तक 2012 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। इस दुखद प्राकृतिक हादसे में 2000 से ज्यादा लोग घायल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है।
एशिया | Sep 10, 2023 01:07 pm IST -
धमाकों से दहली सीरिया की राजधानी, इजरायल पर जा रहा हमले का शक
गृहयुद्ध से बाहर निकले सीरिया के कई हिस्सों से अब भी समय-समय पर हमले और बम धमाकों की खबर आती है। इजरायल भी सीरिया पर ईरानी लड़ाकों को जमीन देने का आरोप लगाता है।
अन्य देश | Aug 13, 2023 12:12 pm IST -
सीरियाई सैनिकों से भरी बस पर घात लगाकर आतंकी हमला, 23 की मौत
सीरिया के पूर्वी प्रांत में हुई आतंकी घटना में 23 सीरियाई सैनिकों की मौत हो गई। कई सैनिक घायल हैं तो वहीं, कई लापता भी हैं। घटना में इस्लामिक स्टेट के शामिल होने की रिपोर्ट सामने आई है।
अन्य देश | Aug 11, 2023 03:08 pm IST -
एक और बड़ी जंग की आहट? सीरिया और इराक में तुर्की ने की ‘एयर स्ट्राइक’, 8 लोगों की मौत
तुर्की और उसके द्वारा समर्थित ग्रुप्स से इस समय काफी तनातनी चल रही है और माना जा रहा है कि ताजा हमलों के बाद दोनों गुटों में तनाव और ज्यादा भड़क सकता है।
एशिया | Jul 29, 2023 09:12 am IST -
सीरिया में जबरदस्त धमाका, 6 लोगों की मौत; शिया मस्जिद में इबादत के समय टैक्सी में किया गया विस्फोट
सीरिया के मस्जिद में जबरदस्त धमाका होने से 6 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए। धमाका मस्जिद में इबादत के समय किया गया। मस्जिद के पास एक टैक्सी में बम रखकर विस्फोट किया गया।
एशिया | Jul 28, 2023 06:46 am IST -
सीरिया में USA के विमान को मार गिराना चाहता था रूसी फाइटर जेट, आसमान में आफत में पड़ी 4 अमेरिकियों की जान
सीरिया के आसमान में उस वक्त 4 अमेरिकियों की जान मुश्किल में पड़ गई, जब रूसी लड़ाकू विमान ने अमेरिकी विमान को मार गिराने के इरादे से उसका पीछा कर लिया। इससे पहले भी रूस सीरिया में अमेरिका के एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिरा चुका है।
यूरोप | Jul 26, 2023 10:55 am IST -
सीरिया में बच्चों को किया जा रहा सशस्त्र समहूों में भर्ती, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट ने उड़ाई नींद
सीरिया में सशस्त्र समूह बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्हें जबरन सशस्त्र समूहों में भर्ती करके हथियारों की ट्रेनिंग दी जा रही है और लड़ाई पर भेजा जा रहा है। इस कार्य में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट ने दुनिया भर की नींद उड़ा दी है।
एशिया | Jun 28, 2023 08:23 pm IST -
रूस में बगावत देखकर कमजोर दुश्मन सीरिया भी उठाने लगा सिर, इस देश में क्यों है पुतिन के खिलाफ गुस्सा
रूस को कमजोर पड़ता देखकर उसके कमजोर दुश्मन भी सिर उठाने लगे हैं। सीरिया के बागियों ने हाल ही में रूस पर ड्रोन अटैक किया था। पहले से ही जंग और प्रतिबंध से घिरा रूस नए दुश्मन नहीं बनाना चाहता है। जानिए आखिर सीरिया से रूस का पंगा क्या है?
एशिया | Jun 28, 2023 07:24 am IST -
रूस ने सीरिया में किया हवाई हमला, 2 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत
सीरिया में पिछले कई वर्षों से गृह युद्ध चल रहा है। युद्ध की वजह से लाखों लोग मारे जा चुके हैं और लाखों लोग अपना घर छोड़कर पलायन करने को मजबूर हुए हैं।
अन्य देश | Jun 26, 2023 07:16 am IST -
कजाकिस्तान की घोषणा से रूस और तुर्की भी हैरान, कहा- अब नहीं करेंगे सीरिया वार्ता की मेजबानी
कजाकिस्तान ने अपने एक ऐलान से सबको हैरान कर दिया है। कजाख विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह अब सीरिया वार्ता की मेजबानी नहीं करेगा। कजाकिस्तान की इस घोषणा को रूस ने चौंकाने वाला बताया है।
एशिया | Jun 21, 2023 09:26 pm IST -
सीरिया में दुश्मनों का निशाना बना अमेरिकी सेना का हेलीकॉप्टर या दुर्घटनाग्रस्त हुआ? 22 जवान हो गए घायल
सीरिया में अमेरिका सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो जाने से पेंटागन तक खलबली मच गई है। गनीमत रही कि 22 अमेरिकी जवानों की जान बच गई है। घायल होने के बाद इन 22 जवानों का इलाज चल रहा है। मगर अमेरिका इस हेलीकॉप्टर हादसे की जांच कर रहा है कि उसे दुश्मनों ने निशाना बनाया या फिर हादसे का शिकार हुआ।
अन्य देश | Jun 13, 2023 03:53 pm IST -
इजरायल ने दागी मिसाइलें सीरिया के सैन्य ठिकानों पर रातभर किए हमले
सीरिया में सैन्य ठिकानों पर इजरायल ने हमले किए हैं। क्योंकि इजराइल काफी समय से सीरिया में ईरान समर्थित शिया लड़ाकों को टारगेट कर रहा है, उसके खिलाफ हमले किए हैं।
एशिया | May 30, 2023 06:17 am IST -
अरब लीग में 12 साल बाद शामिल हो रहा यह मुस्लिम देश, सऊदी अरब में कल से शुरू हो रही समिट
सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद गुरुवार को अरब लीग सम्मेलन में भाग लेने के लिए सऊदी अरब के लिए रवाना हुए। वर्ष 2011 में सीरिया के संघर्ष के बाद से सऊदी अरब की उनकी यह पहली यात्रा होगी।
एशिया | May 18, 2023 09:10 pm IST -
"अरब लीग" में फिर वापस लौटा "सीरिया", जानें मध्य-पूर्व में इस ऐतिहासिक बदलाव के क्या हैं मायने
करीब 12 साल तक अलग-थलग रहने के बाद सीरिया आखिरकार 7 मई को अरब लीग परिवार में फिर वापस आ गया है। अरब लीग के विदेश मंत्रियों की विशेष बैठक में निर्णय लिया गया कि अरब लीग की परिषद और उसके सभी संगठनों और संस्थानों की बैठकों में भाग लेने के लिए सीरियाई सरकार के प्रतिनिधिमंडल की योग्यता तुरंत फिर से शुरू की जाएगी।
अन्य देश | May 10, 2023 08:23 am IST -
अरब लीग में 12 साल बाद इस देश की वापसी, बसर अल असद को माफ करने के लिए तैयार प्रिंस सलमान
अरब लीग के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों ने रविवार को सीरिया को अरब लीग में फिर से शामिल करने को लेकर काहिरा में, अरब लीग के मुख्यालय में मतदान किया। इस मतदान के बाद बहुमत से सीरिया की वापसी पर मुहर लग गई है।
एशिया | May 08, 2023 07:14 pm IST