SYRIA
-
अरब लीग में 12 साल बाद शामिल हो रहा यह मुस्लिम देश, सऊदी अरब में कल से शुरू हो रही समिट
सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद गुरुवार को अरब लीग सम्मेलन में भाग लेने के लिए सऊदी अरब के लिए रवाना हुए। वर्ष 2011 में सीरिया के संघर्ष के बाद से सऊदी अरब की उनकी यह पहली यात्रा होगी।
एशिया | May 18, 2023 09:10 pm IST -
"अरब लीग" में फिर वापस लौटा "सीरिया", जानें मध्य-पूर्व में इस ऐतिहासिक बदलाव के क्या हैं मायने
करीब 12 साल तक अलग-थलग रहने के बाद सीरिया आखिरकार 7 मई को अरब लीग परिवार में फिर वापस आ गया है। अरब लीग के विदेश मंत्रियों की विशेष बैठक में निर्णय लिया गया कि अरब लीग की परिषद और उसके सभी संगठनों और संस्थानों की बैठकों में भाग लेने के लिए सीरियाई सरकार के प्रतिनिधिमंडल की योग्यता तुरंत फिर से शुरू की जाएगी।
अन्य देश | May 10, 2023 08:23 am IST -
Advertisement
-
अरब लीग में 12 साल बाद इस देश की वापसी, बसर अल असद को माफ करने के लिए तैयार प्रिंस सलमान
अरब लीग के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों ने रविवार को सीरिया को अरब लीग में फिर से शामिल करने को लेकर काहिरा में, अरब लीग के मुख्यालय में मतदान किया। इस मतदान के बाद बहुमत से सीरिया की वापसी पर मुहर लग गई है।
एशिया | May 08, 2023 07:14 pm IST -
रेगिस्तान में ढूंढने गए थे मशरूम, ISIS ने सीरिया के 31 लोगों की ले ली जान, 3 महीने में की 200 हत्याएं
जिहादियों के पास अत्याधुनिक हथियार थे। ऑटोमेटिक राइफलें और बाइक थीं। इन लड़ाकों ने पूर्वी क्षेत्र में चरवाहों के एक समूह पर हमला किया। बता दें कि इस देश में पिछले कई सालों से युद्ध की स्थिति है। इस कारण लोगों की भूखों मरने की हालत हो गई है।
एशिया | Apr 17, 2023 11:15 am IST -
Advertisement
-
इजरायल हुआ खतरनाक, सीरिया से रॉकेट दागे जाने के बाद किया पलटवार, किए ताबड़तोड़ जवाबी हमले
इज़राइल की सेना ने दावा किया कि सीरियाई क्षेत्र से 6 रॉकेट दागे जाने के बाद उसकी सेना ने रविवार तड़के सीरिया में जवाबी हमले किए। इज़राइली सेना ने शुरू में कहा था कि दूसरे हमले में जब तीन रॉकेट दागे गए, तो उसने सीरिया के उन इलाकों में पोत से गोलाबारी की, जहां से ये रॉकेट दागे गए थे।
एशिया | Apr 09, 2023 12:58 pm IST -
मानव रहित विमान से इजरायल पर हमला करना चाहता था सीरिया, इजरायली सेना ने मार गिराया
इजरायल और सीरिया में जंग लगातार जारी है। सीरिया इजराइल पर हमले पर हमला करता जा रहा है। वहीं इजराइल भी सीरिया के हर हमले का जवाब दे रहा है। अब तक जंग में दोनों देशों के काफी सैनिकों समेत आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। ताजा मामले में सीरिया इजराइल पर मानव रहित विमान से हमला करना चाह रहा था।
एशिया | Apr 03, 2023 09:45 am IST -
Advertisement
-
छिड़ गई जंग! इजरायल ने इस देश में बरसाए बम, ईरान के सैन्य कमांडर की मौत, 5 सैनिक घायल
सीरिया में कई जगहों पर किए गए इस हमले में 5 सैनिक घायल हो गए। वहीं ईरान के सैन्य कमांडर की मौत हो गई। ईरानी सैन्य कमांडर मिलाद हैदरी हमले में मारे गए, इसे इजरायल की ओर से ‘आपराधिक हमला‘ बताया।
एशिया | Apr 02, 2023 11:56 pm IST -
सीरिया के सैन्य ठिकानों पर इजरायल ने फिर किया मिसाइल से हमला, 4 सैनिक घायल
हमला होम्स के पश्चिमी ग्रामीण इलाके में एक सैन्य अड्डे पर हुआ। गुरुवार के बाद से सीरियाई सैन्य ठिकानों पर इजरायल का यह तीसरा हमला था।
अन्य देश | Apr 02, 2023 11:58 am IST -
Advertisement
-
अमेरिका ने कर दी एयर स्ट्राइक, हवाई हमले में गई 4 जानें, पेंटागन ने ड्रोन हमले का दिया जवाब
अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उत्तर-पूर्वी सीरिया में संदिग्ध ईरानी ड्रोन के हमले में उसके एक कॉन्ट्रैक्टर की मौत हो गई। इस हमले में अमेरिका के पांच सैनिक और एक अन्य कॉन्ट्रैक्टर भी घायल हुए। इसके बाद अमेरिका ने एयर स्ट्राइक कर दी।
एशिया | Mar 24, 2023 11:50 pm IST -
अमेरिका ने सीरिया में की एयरस्ट्राइक, ईरान के ड्रोन ने अमेरिकी सैनिकों पर किया था हमला
द स्पेक्टेटर इंडेक्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दावा किया है कि ईरानी मूल के एक ड्रोन हमले में एक अमेरिकी ठेकेदार की मौत हो गई और पांच अमेरिकी सैनिक घायल हो गए जिसके बाद अमेरिका ने सीरिया में हवाई हमले शुरू किए।
एशिया | Mar 24, 2023 09:38 am IST -
Advertisement
-
तुर्की और सीरिया को अंतरराष्ट्रीय समुदाय देगा 7.5 अरब डॉलर, जानें क्या है वजह
यूरोपीय आयोग ने कहा कि कुल 6.05 बिलियन यूरो तुर्की को अनुदान और ऋण के रूप में और सीरिया को 950 मिलियन यूरो अनुदान के रूप में प्रदान किए जाएंगे। अनुदान का 50 प्रतिशत से अधिक (3.6 बिलियन यूरो) यूरोपीय आयोग और यूरोपीय संघ के सदस्य राज्यों के साथ-साथ यूरोपीय निवेश बैंक और पुनर्निर्माण और विकास के लिए यूरोपीय बैंक से आएगा।
अन्य देश | Mar 21, 2023 05:42 pm IST -
शुरू हो चुका है तीसरा विश्वयुद्ध, सीरिया के राष्ट्रपति ने किया दावा, कहा 'अमेरिका चला रहा आतंकी कैंप'
सीरिया के राष्ट्रपति बसर अल असद ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि अमेरिका सीरिया में आतंकी कैंप चला रहा है। रूस सीरिया संबंधों के बारे में पूछे जाने पर बसर अल असद ने कहा कि पिछले कुछ साल में राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठकें हमेशा महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई हैं।
एशिया | Mar 19, 2023 11:13 pm IST -
Advertisement
-
इजरायली मिसाइलों ने इस देश पर किए ताबड़तोड़ हमले, जानिए इस भीषण बमबारी की क्या है वजह?
इजरायल ने हाल के महीनों में सीरिया और लेबनान में ईरान के सहयोगियों को हथियार पहुंचाने वाली सप्लाई लाइन को बाधित करने के लिए कई हमले किए हैं। इसमें सीरियाई हवाई अड्डों को खासतौर पर निशाना बनाया गया है।
एशिया | Mar 12, 2023 11:46 pm IST -
सीरिया में ISIS के आतंकियों ने बिछाई बारूदी सुरंग, 10 लोगों के उड़े चीथड़े
मध्य सीरिया में इस्लामिक स्टेट फॉर ईराक एंड सीरिया (आइएसआइएस) समूह द्वारा दो विभिन्न स्थानों पर बिछाई गई सुरंगों में सोमवार को जबरदस्त विस्फोट हो गया। इन विस्फोटों में 10 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार सुरंगों में विस्फोटक लगाया गया था।
एशिया | Feb 27, 2023 09:45 pm IST -
Advertisement
-
ISIS आतंकियों की पनाहगाह बने सीरिया को अरब लीग में वापस लेने की मांग, जानें पूरा मामला
इस्लामिक स्टेट ऑफ ईराक एंड सीरिया(आइएसआइएस) आतंकियों की पनाहगाह बने सीरिया को अब अरब लीग में वापस लाने की मांग उठने लगी है। अरब के एक वरिष्ठ सांसद सीरिया को अरब लीग में वापस लाने के लिये राष्ट्रपति बशर असद से रविवार को बातचीत करने के लिए दमिश्क पहुंचे हैं। यह यात्रा बगदाद में एक लघु शिखर सम्मेलन के बाद हुई।
अन्य देश | Feb 26, 2023 10:30 pm IST -
तुर्की में विनाश मचाने के बाद फिर से भूकंप के दो बड़े झटके, तीन की मौत, 200 से ज्यादा लोग घायल
तुर्की में एक बार फिर से भूकंप के दो बड़े झटके महसूस किए गए हैं।अबतक तीन लोगों की मौत और 200 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। भूकंप के बाद 32 आफ्टर शॉक्स की भी जानकारी मिली है।
एशिया | Feb 21, 2023 07:46 am IST -
Advertisement
-
भूकंप के तेज झटकों से फिर थर्राया तुर्की, 6.4 रिक्टर स्केल पर डोली धरती
तुर्की और सीरिया में आए पहले भूकंप के 15 दिन बाद एक बार फिर धरती डोल उठी है। सोमवार को तुर्की में तेज भूकंप के झटके फिर महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। फिलहाल जानमाल के नुकसान का पता नहीं चल पाया है। भूकंप आने के बाद से ही तुर्की में फिर से अफरातफरी मच गई है।
अन्य देश | Feb 21, 2023 06:23 am IST -
तुर्की ही नहीं, दुनिया का दिल जीत कर देश लौटी सेना; पीड़ितों ने कहा- भुलाया नहीं जा सकेगा भारत का एहसान
तुर्की और सीरिया में भूकंप पीड़ितों की सहायता करने गई भारतीय टीम करीब 13 दिनों तक राहत, बचाव और चिकित्सा कार्यों को अंजाम देने के बाद आज स्वदेश लौट आई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करके सेना के जवानों के साहसपूर्ण कार्य की तारीफ की है।
अन्य देश | Feb 19, 2023 11:32 pm IST -
अमेरिका के विदेश मंत्री ब्लिंकन पहुंचे तुर्की, भूकंप पीड़ितों के लिए 10 करोड़ डॉलर सहायता का ऐलान
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने तुर्की में भूकंप के 14 दिन बाद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए 10 करोड़ डॉलर मदद देने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि गत 6 फरवरी को दक्षिणी तुर्की और उत्तरी सीरिया में आये विनाशकारी भूकंप से अब तक 44 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
अन्य देश | Feb 19, 2023 11:00 pm IST -
Israel Missile Attack On Damascus: इजराइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क पर किया मिसाइल अटैक
इजराइल ने रविवार तड़के सीरिया की राजधानी दमिश्क पर मिसाइल अटैक किया है। इस हमले में 15 लोगों की मौत की खबर है। साथ ही कई लोग घायल हुए हैं। इस हमले में एक रिहाइशी इलाके को निशाना बनाया गया। वायुसेना के फाइटर विमान ने मिसाइल छोड़ी, जिससे दमिश्क में 15 लोगों की मौत हुई।
न्यूज़ | Feb 19, 2023 11:02 am IST