T20
-
ICC ने दिया अल्टीमेटम तो बुलाई गई बांग्लादेश खिलाड़ियों की आपात बैठक, खेल सलाहाकार भी रहेंगे मौजूद
आईसीसी ने 21 जनवरी को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को साफ बता दिया कि उनके मैच भारत की जगह कहीं और शिफ्ट नहीं होंगे, जिसमें बीसीबी को अपना अंतिम फैसला लेने के लिए एक दिन का समय दिया गया है। इसी बीच अब बीसीबी ने खेल सलाहाकार के साथ बांग्लादेशी खिलाड़ियों की आपात बैठक बुलाई है।
क्रिकेट | Jan 22, 2026 07:39 am IST -
24 साल के खिलाड़ी का ऐतिहासिक कारनामा, हैट्रिक सहित झटके 4 विकेट
Mujeeb Ur Rahman Hat Trick: 24 साल के अफगान स्पिनर मुजीब उर रहमान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हैट्रिक लेकर बड़ा कमाल कर दिया।
क्रिकेट | Jan 22, 2026 12:43 am IST -
Advertisement
-
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से धोया, IND vs NZ मैच में पहली बार हुआ ऐसा
IND vs NZ: भारत ने नागपुर में खेले गए पहले T20I मैच में न्यूजीलैंड को 48 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की लीड हासिल कर ली।
क्रिकेट | Jan 21, 2026 11:16 pm IST -
बांग्लादेश की निकल गई सारी अकड़, अब ICC से लगा रहा चमत्कार की आस, बोर्ड की ओर से आया बड़ा बयान
ICC के फरमान के आगे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को झुकना पड़ा है। ICC ने T20 वर्ल्ड कप को लेकर BCB की मांग को ठुकरा दिया है।
क्रिकेट | Jan 21, 2026 10:09 pm IST -
Advertisement
-
अभिषेक शर्मा ने बनाए 2-2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट की दुनिया में कोई नहीं कर पाया ऐसा
अभिषेक शर्मा ने नागपुर की धरती पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। अभिषेक ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए इतिहास रच दिया।
क्रिकेट | Jan 21, 2026 09:34 pm IST -
IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव का करिश्मा, 25 रन बनाते ही रोहित-विराट का बड़ा मुकाम छू लिया
IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव नागपुर में भले ही बड़ी पारी नहीं खेल सके लेकिन उन्होंने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। उन्होंने 22 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली।
क्रिकेट | Jan 21, 2026 08:22 pm IST -
Advertisement
-
IND vs NZ: भारत ने उतारी धाकड़ प्लेइंग 11, ODI सीरीज में कमाल करने वाले धुरंधर खिलाड़ी का हुआ डेब्यू
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच नागपुर में पहला T20I मैच खेला जा रहा है, जिसमें दोनों टीमों ने धाकड़ प्लेइंग इलेवन उतारने का फैसला किया है।
क्रिकेट | Jan 21, 2026 06:59 pm IST -
आईसीसी ने बांग्लादेश को दिया अल्टीमेटम, एक झटके में निकली BCB की सारी हेकड़ी
T20 World Cup: बांग्लादेश क्रिकेट टीम अगर भारत में आकर टी20 विश्व कप के अपने मैच नहीं खेलती है तो उसे इस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा। आईसीसी ने अपना रुख साफ कर दिया है। अब कभी भी इस बात का अधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा।
क्रिकेट | Jan 21, 2026 06:31 pm IST -
Advertisement
-
IND vs NZ, 1st T20I: भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से चटाई धूल, सीरीज में बनाई 1-0 की लीड
IND vs NZ, 1st T20I: नागपुर में पहले T20I मैच में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड को 239 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड 190 रन ही बना सकी।
क्रिकेट | Jan 21, 2026 11:10 pm IST -
पाकिस्तान ने फिर बदला गिरगिट की तरह रंग, बांग्लादेश को चने के झाड़ पर चढ़ाने के बाद ICC को लिखा लेटर
T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी या नहीं इसको लेकर आईसीसी 21 जनवरी को आखिरी फैसला लेगी, वहीं इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीबी के सपोर्ट में एक लेटर गवर्निंग बॉडी को भेजा है।
क्रिकेट | Jan 21, 2026 10:00 am IST -
Advertisement
-
रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर कुलदीप यादव को चेताया, कहा - बस चुपचाप गेंद डालो; देखें VIDEO
T20 World Cup 2026: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव को एक चेतावनी दी है। बता दें कि कुलदीप यादव का फॉर्म आगामी मेगा इवेंट में टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाला है।
क्रिकेट | Jan 21, 2026 09:11 am IST -
टी20 वर्ल्ड कप को लेकर आया अब बांग्लादेश कप्तान का बयान, सवाल से घबराए; कहा - इस वक्त पूरा देश ही असमंजस में है
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की टीम हिस्सा लेगी या नहीं इसको लेकर अभी तक कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। वहीं अब इस मुद्दे पर बांग्लादेश टीम के कप्तान लिटन दास का बयान सामने आया है, जिसमें उनका डर साफतौर पर देखने को मिला।
क्रिकेट | Jan 21, 2026 06:53 am IST -
Advertisement
-
ICC WC 2026: बांग्लादेश का T20 World Cup से बाहर होना तय! इस टीम को मिल सकती है डायरेक्ट एंट्री
T20 WC 2026: बांग्लादेश क्रिकेट टीम का आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होना अब करीब करीब तय माना जा रहा है। बीसीबी का अडियल रुख अभी बरकरार है। आईसीसी ने 21 जनवरी तक वक्त दिया है, इसके बाद नई टीम का ऐलान कर दिया जाएगा।
क्रिकेट | Jan 20, 2026 06:52 pm IST -
टीम इंडिया की नई T20I सीरीज का हुआ ऐलान, 5 मैचों के लिए इस देश का करेगी दौरा
भारतीय महिला क्रिकेट टीम अप्रैल में T20I सीरीज खेलेगी। 5 मैचों की यह सीरीज विदेशी धरती पर खेली जाएगी, जिसके शेड्यूल का ऐलान हो गया है।
क्रिकेट | Jan 20, 2026 03:41 pm IST -
Advertisement
-
IND vs NZ टी20 सीरीज से एक दिन पहले स्क्वॉड में अचानक हुआ बदलाव, 24 साल के खिलाड़ी की हुई एंट्री
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। ऐसे में टी20 सीरीज के पहले मैच में उनका खेलना मुश्किल लग रहा है।
क्रिकेट | Jan 20, 2026 03:11 pm IST -
विराट-रोहित वाले क्लब में शामिल होगा सूर्यकुमार यादव का नाम, पहले T20I में पूरा करेंगे 'स्पेशल शतक'
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। नागपुर में खेला जाने वाला पहला टी20 मैच सूर्यकुमार यादव के करियर का 100वां T20I मैच होगा।
क्रिकेट | Jan 20, 2026 01:20 pm IST -
Advertisement
-
IND vs NZ Head to Head: टी20 फॉर्मेट में किसका पलड़ा है भारी, 25 में से टीम इंडिया ने जीते हैं इतने मुकाबले
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज 21 जनवरी से हो रहा है। सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली गई थी।
क्रिकेट | Jan 20, 2026 11:32 am IST -
T20 World Cup 2026 से पहले एक और झटका, अचानक चोटिल हो गया ये धाकड़ खिलाड़ी
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीकी टीम को एक और झटका लगा है। डेविड मिलर एसए20 खेलते वक्त चोटिल हो गए हैं। इससे टीम की टेंशन बढ़ गई है।
क्रिकेट | Jan 20, 2026 10:40 am IST -
सुपर किंग्स की टीम ने SA20 के प्लेऑफ में बनाई जगह, दो-दो कप्तान हुए चोटिल फिर भी नहीं मानी हार
SA20 के जारी सीजन में लीग स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं। अंत में जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम पार्ल रॉयल्स को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही।
क्रिकेट | Jan 20, 2026 10:18 am IST -
T20 वर्ल्ड कप से पहले चैंपियन टीम का हुआ बुरा हाल, नेपाल-पाकिस्तान के बाद अब अफगानिस्तान के सामने टेके घुटने
अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की T20I सीरीज यूएई में खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने 38 रनों से जीत दर्ज की।
क्रिकेट | Jan 20, 2026 07:37 am IST