TMC
-
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में TMC के साथ CPM क्यों आई? सीताराम येचुरी ने दिया ये जवाब
विपक्षी गठबंधन इंडिया में टीएमसी के साथ आने को लेकर सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए हम इस गठबंधन में शामिल हुए हैं। हालांकि उन्होंने टीएमसी पर जनविरोधी होने का आरोप भी लगाया।
पश्चिम बंगाल | Nov 03, 2023 09:34 pm IST -
'जवाब देने के बजाय क्रोधित हो गईं महुआ, अनैतिक शब्द कहे' संसद की एथिक्स कमिटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर का बयान
महुआ मोइत्रा के आरोपों पर संसद की एथिक्स कमिटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि महुआ पर आरोपों से जुड़े सवाल किए गए थे लेकिन जवाब देने के बजाय वे क्रोधित हो गईं और अनैतिक शब्दों को इस्तेमाल किया।
राजनीति | Nov 02, 2023 05:37 pm IST -
Advertisement
-
'महुआ मोइत्रा रात में किससे बात करती हैं?' विपक्षी सांसदों ने चेयरमैन विनोद सोनकर पर लगाए निजी सवाल पूछने के आरोप
विपक्षी सांसदों ने एथिक्स कमिटी की बैठक से बाहर निकलते हुए चेयरमैन विनोद कुमार सोनकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चेयरमैन महुआ से कई निजी सवाल पूछ रहे थे, जोकि गलत है। इसी के विरोध में वह सभी बाहर चल आए।
राजनीति | Nov 02, 2023 04:59 pm IST -
एथिक्स कमेटी के सामने आज पेश होंगी महुआ मोइत्रा, निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कही ये बात
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा आज संसद की एथिक्स कमेटी के सामने पेश होने वाली हैं। कैश फॉर क्वेरी मामले में उनसे आज एथिक्स कमेटी पूछताछ करेगी और महुआ को अपने पक्ष में एथिक्स कमेटी के सामने सबूत व मत पेश करना होगा।
राजनीति | Nov 02, 2023 06:32 am IST -
Advertisement
-
विश्व भारती के कुलपति को जान से मारने की धमकी! टीएमसी नेताओं पर लगाया आरोप, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
विश्व भारती के कुलपति ने टीएमसी नेताओं पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने शांतिनिकेतन पुलिस थाने को अपनी शिकायत ईमेल से भेजी है।
पश्चिम बंगाल | Nov 01, 2023 06:15 am IST -
एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा की मांग को नकारा, कहा- 2 नवंबर को ही होना होगा पेश, मामला बेहद गंभीर
संसद की एथिक्स कमेटी पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले महुआ मोइत्रा मामले की जांच कर रही है। महुआ मोइत्रा को 2 नवंबर को एथिक्स कमेटी के सामने पेश होना है। इस बीच महुआ ने एथिक्स कमेटी को खत लिखकर एक मांग की थी, जिसे एथिक्स कमेटी ने नकार दिया है।
पश्चिम बंगाल | Oct 28, 2023 04:18 pm IST -
Advertisement
-
BJP विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी की कार पर हमला, बोलीं- TMC के गुंडों ने किया; VIDEO
बीजेपी विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी की कार पर हमला हुआ है। इस हमले के लिए उन्होंने टीएमसी पर आरोप लगाया है। मित्रा का कहना है कि टीएमसी के गुंडों ने उनकी कार पर हमला किया है।
पश्चिम बंगाल | Oct 28, 2023 12:31 pm IST -
गिरफ्तारी के बाद टीएमसी नेता ज्योतिप्रिय मलिक पर हुआ एक और एक्शन, ED ने फ्रीज किए बैंक एकाउंट
ED ने शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को गिरफ्तार कर लिया था। ये गिरफ्तारी कई करोड़ रुपये के राशन घोटाले में हुई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने की थी।
पश्चिम बंगाल | Oct 28, 2023 10:19 am IST -
Advertisement
-
ज्योतिप्रिय मल्लिक की गिरफ्तारी पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- ममता बनर्जी के आदेश पर हुआ घोटाला
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। कथित राशन वितरण घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनकी गिरफ्तारी की गई है। इसपर शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि यह सब मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुआ है।
पश्चिम बंगाल | Oct 28, 2023 12:03 am IST -
"मेरा भी नाम दुबे की जगह 'दुबई' कर दिया", BJP सांसद ने महुआ मोइत्रा पर फिर किया अटैक
निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आरोपी सांसद के ऊपर दुबई का इतना नशा है कि मेरा भी नाम एथिक्स कमेटी के चेयरमैन को लिखे पत्र में दुबई कर दिया है।
राष्ट्रीय | Oct 27, 2023 04:41 pm IST -
Advertisement
-
TMC सांसद महुआ मोइत्रा के साथ वायरल तस्वीरों पर सामने आया कांग्रेस नेता शशि थरूर का बयान, कही ये बात
महुआ मोइत्रा और शशि थरूर की वायरल तस्वीरों पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि वह इन ट्रोल्स को बहुत महत्व नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि इस तरह के ट्रोल सस्ती राजनीति का हिस्सा हैं।
राजनीति | Oct 23, 2023 05:52 pm IST -
महुआ मोइत्रा पर लगे सनसनीखेज आरोप पर TMC ने अपना रुख किया साफ, कहा- जांच रिपोर्ट आने दें
महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगा है। इसे लेकर टीएमसी ने कहा कि उसकी सांसद महुआ मोइत्रा आरोपों पर अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं, इसलिए पार्टी अब संसद की आचार समिति की जांच का इंतजार करेगी।
पश्चिम बंगाल | Oct 23, 2023 07:18 am IST -
Advertisement
-
महुआ मोइत्रा ने सवाल के बदले लिया गिफ्ट, टीएमसी नेता ने कहा, 'इस मामले पर नो कमेंट्स'
महुआ मोइत्रा के खिलाफ भाजपा आक्रामक रुख अपनाए हुए है। महुआ मोइत्रा पर लगे घूसखोरी के आरोप पर जब टीएमसी के महासचिव कुणाल घोष से सवाल किया गया तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इसपर हमारी नजर है।
पश्चिम बंगाल | Oct 21, 2023 10:42 pm IST -
शिक्षक भर्ती घोटाला: TMC विधायक जमानत के लिए पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 महीने से जेल में हैं बंद
स्कूल में नौकरी के बदले करोड़ों रुपये के घोटाला मामले में टीएमसी विधायक जीबन कृष्ण साहा पिछले छह महीने से जेल में हैं। साहा को पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था।
पश्चिम बंगाल | Oct 20, 2023 04:27 pm IST -
Advertisement
-
हीरानंदानी के कबूलनामे के बाद महुआ मोइत्रा ने दिया जवाब, कहा- 'उनके सिर पर बंदूक रखकर यह सब लिखाया गया'
हीरानंदानी ग्रुप के सीईओ दर्शन हीरानंदानी ने गुरुवार को एक हलफनामा जारी करते हुए कहा कि उन्होंने अडानी के खिलाफ महुआ को जानकारी दी, सवाल लिखकर दिए और वो सवाल महुआ मोइत्रा ने संसद में पूछे।
राजनीति | Oct 20, 2023 06:49 am IST -
BJP ने लगाए बड़े आरोप, फिर वायरल होने लगीं तस्वीरें, महुआ मोइत्रा ने सबका दिया बेधड़क जवाब
तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा पर बीजेपी नेता निशिंकांत दुबे ने गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं इसके बाद उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। महुआ ने तस्वीरों पर अपना जवाब दिया और कहा, बंगाली महिलाएं अपना जीविन जीती हैं, झूठ नहीं बोलतीं।
राजनीति | Oct 16, 2023 10:33 am IST -
Advertisement
-
मनरेगा का बकाया जारी करने को लेकर TMC का अनिश्चितकालीन धरना जारी, राज्यपाल ने आज मिलने के लिए बुलाया
पश्चिम बंगाल के मनरेगा का बकाया जारी करने को लेकर टीएमसी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी है। TMC के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने बताया कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को दार्जिलिंग में मिलने के लिए बुलाया है।
पश्चिम बंगाल | Oct 07, 2023 07:54 am IST -
संजय सिंह के बाद अब इस नेता के घर ईडी ने मारा छापा, भर्ती घोटाले को लेकर हुई है कार्रवाई
दिल्ली शराब घोटाला मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अब जांच एजेंसी ने पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के मंत्री के ठिकानों पर छापा मारा है।
पश्चिम बंगाल | Oct 05, 2023 10:31 am IST -
कृषि भवन में धरने के दौरान टीएमसी नेताओं के साथ पुलिस ने की 'मारपीट', अभिषेक बनर्जी चलाएगें 'राजभवन अभियान'
कल टीएमसी सांसदों, विधायकों और राज्य के मंत्रियों और समर्थकों कृषि भवन में ग्रामीण विकास मंत्रालय तक मार्च निकाला। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाए कि दिल्ली पुलिस ने टीएमसी नेताओं के साथ मारपीट की है। इस बदसलूकी के खिलाफ वह राजभवन अभियान चलाएंगे।
पश्चिम बंगाल | Oct 04, 2023 07:39 am IST -
'लोकतंत्र के लिए काला दिन',टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पुलिस पर लगाया बदसलूकी का आरोप
केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की मांग को लेकर दिल्ली स्थित कृषि भवन में धरने पर बैठे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव अभिषेक बनर्जी और पार्टी के कई अन्य नेताओं को हिरासत में लेने के करीब तीन घंटे बाद मंगलवार रात रिहा कर दिया गया।
राजनीति | Oct 04, 2023 06:53 am IST