UTTARPRADESH
-
सीएम योगी गुरुवार को करेंगे 12 हजार करोड़ की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन
करोड़ों की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन के साथ ही सीएम योगी 2166 करोड़ की लागत से पांच आवासीय अपार्टमेंट का भी शिलान्यास करेंगे।
उत्तर प्रदेश | Sep 23, 2026 11:36 pm IST -
कासगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, लापता युवती का शव ट्यूबवेल की छत पर मिला
उत्तर प्रदेश के कासगंज में बुधवार सुबह एक खेत में लगे ट्यूबवेल की छत पर युवती का नग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती की गला रेतकर हत्या की गई थी और आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उत्तर प्रदेश | Sep 23, 2026 02:13 pm IST -
Advertisement
-
यूपी में चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच जमकर सिर-फुटव्वल, क्यों हो रहा है विवाद?
उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा में भारी मनमुटाव देखने को मिल रहा है। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कांग्रेस आलाकमान को नसीहत दी है कि वह अपने नेताओं को संभाले। आइए जानते हैं इस बारे में।
उत्तर प्रदेश | Sep 23, 2026 01:45 pm IST -
'जाटलैंड' की खतौली सीट पर 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसका होगा कब्जा? समझिए पूरा चुनावी समीकरण
जाटलैंड की विधानसभा सीट खतौली में 2027 का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि इस बार RLD, BJP के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली है जो पिछले चुनाव में सपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ी थी। आइए समझते हैं खतौली का चुनावी समीकरण।
उत्तर प्रदेश | Sep 23, 2026 12:51 pm IST -
Advertisement
-
पूर्वांचल के 28 जिलों की बदलने वाली है किस्मत, बुंदेलखंड के 7 जिलों को भी UP-EDGE में शामिल करने का प्रस्ताव
राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वर्ल्ड बैंक के अधिकारियों के बीच हुई एक अहम बैठक में परियोजना के विभिन्न प्रस्तावित घटकों पर चर्चा की गई।
बिज़नेस | Sep 23, 2026 11:52 am IST -
यूपी के 5 शहरों में रेस्टोरेंट्स पर FSDA का छापा, कहीं कॉकरोच तो कहीं एक्सपायर्ड सामान मिला
शुद्ध ही शुभ है अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन यानी FSDA ने कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में फास्ट फूड व रेस्टोरेंट प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया।
उत्तर प्रदेश | Sep 22, 2026 08:58 pm IST -
Advertisement
-
यूपी के बंटवारे पर फिर बोले ओपी राजभर, कहा- 'बंटवारा तो होगा, मैं पूर्वांचल का सीएम भी बन सकता हूं'
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटा जाना चाहिए। यूपी का बंटवारा तो होकर रहेगा। ऐसे में वह पूर्वांचल के सीएम भी बन सकते हैं।
उत्तर प्रदेश | Sep 22, 2026 04:45 pm IST -
सरधना में यूपी चुनाव 2027 में BJP के सामने सीट वापस लेने की चुनौती, समझिए पिछले 3 दशक में कैसे बदली राजनीति
UP Assembly Election 2027 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सरधना विधानसभा क्षेत्र चर्चा में है। समझिए कैसे पिछले 3 दशक से सरधना में BJP की जमीन मजबूत तो है लेकिन ये सीट कभी उसका अभेद्य किला नहीं बन पाई।
उत्तर प्रदेश | Sep 22, 2026 07:42 pm IST -
Advertisement
-
UP-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट की तारीख हुई तय
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल की एक रिक्त राज्यसभा सीट पर उपचुनाव भी कराया जाएगा।
राजनीति | Sep 22, 2026 12:05 pm IST -
यूपी के ढाबे पर थूककर रोटी बना रहा था युवक महताब, बवाल कटने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी के बागपत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक ढाबे पर युवक रोटी पर थूककर उसे बना रहा था। उसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश | Sep 22, 2026 11:20 am IST -
Advertisement
-
अखिलेश को 2027 के लिए मिला हनुमान जी का आशीर्वाद! सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर चर्चा में आया
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगा एक पोस्टर चर्चा में है, जिसमें अखिलेश यादव को भगवान हनुमान के सामने हाथ जोड़कर बैठे आशीर्वाद लेते दिखाया गया है। पोस्टर पर ‘विजय भव: 2027’ लिखा है।
उत्तर प्रदेश | Sep 22, 2026 09:37 am IST -
उत्तर प्रदेश में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 34 IAS के हुए ट्रांसफर, 14 जिलों के बदले गए डीएम
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ी संख्या में IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। सोमवार को जारी हुई लिस्ट में 34 IAS के ट्रांसफर हुए हैं। अनुनय झा को हरदोई से मुरादाबाद का डीएम बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश | Sep 22, 2026 12:03 am IST -
Advertisement
-
कैराना में UP चुनाव 2027 में होगी कड़ी टक्कर! समझिए कैसे पिछले 3 दशकों से दो सियासी परिवारों में घूम रही सीट
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वेस्टर्न उत्तर प्रदेश की कैराना विधानसभा सीट सियासी चर्चाओं के केंद्र में है। आइए जानते हैं कि कैसे पिछले 3 दशकों में Kairana सीट और वहां की जनता ने दो सियासी परिवारों का दबदबा देखा है।
उत्तर प्रदेश | Sep 21, 2026 09:52 pm IST -
'ओवैसी यूपी का मिजाज नहीं समझ पाए', सपा MLA का करारा पलटवार, पूछा- बेगुनाह मुसलमान का केस कभी लड़ा?
कानपुर में असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा के बाद सपा नेताओं ने उनके बयानों पर पलटवार किया है। सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने तीखा जवाब दिया और AIMIM की राजनीति पर सवाल उठाए। रूमी ने ओवैसी से पूछा कि क्या उन्होंने कभी किसी बेगुनाह मुसलमान का मुकदमा लड़कर उसे बरी कराया।
उत्तर प्रदेश | Sep 21, 2026 09:28 pm IST -
Advertisement
-
'नीला गमछा ही नहीं, पूरे शरीर पर नीला रंग लगा लें, जनता सब जानती है', डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने सपा पर बोला हमला
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। ब्रजेश पाठक ने कहा है कि कहा है कि सपा वाले नीला गमछा ही नहीं पूरे शरीर पर नीला रंग लगा लें, जनता सब जानती है।
उत्तर प्रदेश | Sep 21, 2026 01:15 pm IST -
मेरठ में पेंशन के पैसों को लेकर हुआ खूनी खेल, मां ने बेटे और पोते पर फेंका तेजाब, फिर लगा ली फांसी
मेरठ के फलावदा में पेंशन और संपत्ति के विवाद में 65 वर्षीय सुमित्रा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि उनके बेटे और पोते तेजाब से झुलस गए। इस दुखद घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
उत्तर प्रदेश | Sep 21, 2026 12:57 pm IST -
Advertisement
-
झांसी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, युवक को 50 मीटर तक घसीटा
झांसी के चिरगांव में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़ी ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस खौफनाक घटना का पूरा वीडियो एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उत्तर प्रदेश | Sep 21, 2026 12:56 pm IST -
मायावती ने बोला अखिलेश यादव पर हमला, बोलीं- 'मुस्लिम समाज को कड़वी हकीकत का एहसास है'
बसपा सुप्रीमो मायावती अपने आधिकारिक X हैंडल पर ट्वीट कर के अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। मायावती ने कहा कि मुस्लिम समाज को कड़वी हकीकत का एहसास है।
उत्तर प्रदेश | Sep 21, 2026 11:29 am IST -
'युवा रोजगार पाने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बने, सरकार ने अवसरों के नए दरवाजे खोले', CM योगी का संदेश
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य की जनता के नाम पाती लिखी और कहा है कि उत्तर प्रदेश का युवा रोजगार पाने वाला नहीं, रोजगार देने वाला उद्यमी बने, इसके लिए सरकार ने अवसरों के दरवाजें खोले हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कुछ कहा है।
उत्तर प्रदेश | Sep 21, 2026 11:19 am IST -
यूपी में पॉलिटिक्स का 'सुपर संडे'! BJP ने की सीटों की मोर्चाबंदी तो अखिलेश लाए नया फॉर्मूला; ऐसे बिछी सियासी बिसात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से मोर्चा संभाल लिया है। दूसरी तरफ, यूपी बीजेपी ने भी एक-एक सीट की मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। इसके अलावा, अखिलेश यादव ने पश्चिम में अपनी टीम को एक्टिव कर दिया है। जानें आज यूपी में क्या-क्या हुआ।
Explainers | Sep 20, 2026 09:39 pm IST
- « Prev
- Next »