1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: पत्नी से विवाद के बाद शख्स ने बेटे को जमीन पर पटका, हुई मौत; पुलिस ने किया गिरफ्तार

यूपी: पत्नी से विवाद के बाद शख्स ने बेटे को जमीन पर पटका, हुई मौत; पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Dec 21, 2025 09:14 pm IST,  Updated : Dec 21, 2025 09:14 pm IST

यूपी के भदोही जिले में एक शख्स ने अपने ही बेटे को जमीन पर पटक कर मार डाला। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पिता ने की बेटे की हत्या। - India TV Hindi
पिता ने की बेटे की हत्या। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

भदोही: यूपी के भदोही जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने ही बेटे की पटक कर हत्या कर दी। पूरी घटना जिले के सुरयावा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक शख्स अक्सर शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा करता रहता था। इसी क्रम में पत्नी से हुए विवाद के बाद उसने अपने बेटे को जमीन पर पटक दिया। आनन-फानन में बेटे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पत्नी से हुआ था झगड़ा

सुरयावा थाने के एसएचओ मोहम्मद शकील खान ने बताया कि मामला सुरयावा थाना क्षेत्र के गुवाली गांव का है। पुलिस के मुताबिक गुवाली निवासी राम जी वनवासी का शराब का आदी है। वह शनिवार देर रात जब अपने घर पहुंचा तो उसका उसकी पत्नी से झगड़ा हुआ। पुलिस ने बताया कि झगड़े के बाद उसने सो रहे चार साल के बेटे विकास वनवासी को उठाकर जमींन पर कई बार पटक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। 

मृतक की दादी ने दर्ज कराई शिकायत

अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने आनन-फानन में बच्चे को प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह चोटों के कारण दम तोड़ चुका था। एसएचओ ने बताया कि मामले में रविवार दोपहर को मृतक विकास की दादी प्रभावती देवी ने मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि राम जी वनवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।

मां ने बेटे को मार डाला

एक अन्य मामले में केरल के कोझिकोड में शनिवार को पुलिस ने मानसिक रूप से अस्थिर 38 वर्षीय एक महिला को अपने पांच वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अनु (38) के रूप में की गई है, जो पुनास्सेरी के नारिकुन्नी में मिनी विहार की निवासी है। पुलिस ने बताया कि सुबह लगभग आठ बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष में अनु का एक फोन आया, जिसमें उसने अपने बेटे नंदा हर्षन की गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार की। 

यह भी पढ़ें-

माचिस न देने पर शराबियों ने की मारपीट, टूटी बोतल पर मिले बारकोड से पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद में नाबालिग ने लिया चाचा की हत्या का बदला, सरेआम बाजार में शख्स को मारी गोली; थाने में किया सरेंडर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।