1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा के सेक्टर 135 में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 6 साल की बच्ची की मौके पर मौत

नोएडा के सेक्टर 135 में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 6 साल की बच्ची की मौके पर मौत

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 09, 2024 04:26 pm IST,  Updated : Oct 09, 2024 04:59 pm IST

नोएडा के सेक्टर 135 में एक 6 साल की बच्ची एक तेज रफ्तार ट्रक का शिकार हो गई है। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Sector 135, Noida- India TV Hindi
नोएडा के सेक्टर 135 में दर्दनाक हादसा Image Source : INDIA TV

नोएडा:  यूपी के नोएडा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। नोएडा के सेक्टर 135 में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी है, जिसमें 6 साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्र के अंतर्गत बच्ची के साथ एक मोटर साइकिल सवार, ट्रक की चपेट में आ गया। इस घटना में एक 6 साल ती बच्ची की मौके पर मौत हो गई। बच्ची के परिजन मौके पर मौजूद हैं। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुये पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। ट्रक और ट्रक चालक को पुलिस हिरासत में लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है, अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

एक हफ्ते पहले भी हुआ था भीषण हादसा

कुछ ही दिन पहले सेक्टर 11 और 12 के बीच वाली सड़क पर ट्रैक्टर की टक्कर से कार में बैठे चार लोगों की मौत हो गई थी। ये हादसा रात 2 बजे के बाद हुआ था। इस हादसे में मोहित, विशाल, मनीष और बिट्टू की मौत हो गई थी। 

दरअसल 5 दोस्त ऑल्टो कार से आए थे, जिनमें 4 की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद वाहनों को कब्जे में ले लिया गया। घायलों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। (इनपुट: राहुल ठाकुर)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।