Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: ताजमहल में मिला नोटों से भरा बैग, मालिक को वापस लौटाया तो चेहरे पर आ गई मुस्कान

यूपी: ताजमहल में मिला नोटों से भरा बैग, मालिक को वापस लौटाया तो चेहरे पर आ गई मुस्कान

Edited By: Rituraj Tripathi @riturajfbd Published : Dec 20, 2023 09:22 pm IST, Updated : Dec 20, 2023 09:22 pm IST

यूपी के आगरा स्थित ताजमहल में एक नोटों से भरा बैग मिला है, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने उसके मालिक को लौटा दिया। इस बैग में भारतीय मुद्रा के अलावा विदेशी मुद्रा भी थी।

Taj Mahal- India TV Hindi
Image Source : PTI ताजमहल में मिला नोटों से भरा बैग

आगरा: यूपी के आगरा स्थित ताजमहल परिसर से एक नोटों का बैग बरामद किया गया है। इस बैग में भारतीय रुपयों के अलावा विदेशी मुद्रा भी थी। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने इसके मालिक की पहचान करके उसे ये बैग लौटा दिया। जिससे बैग मालिक ने राहत की सांस ली।

क्या है पूरा मामला?

आगरा स्थित ताजमहल परिसर में सुरक्षा कर्मियों को नोटों से भरा एक बैग मिला जिसे उसके मालिक को लौट दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बैग में भारतीय और विदेशी मुद्रा में करीब 10 लाख रुपये रखे थे और यह बैग पुरातत्व विभाग और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मचारियों को मंगलवार शाम ताजमहल को बंद करने के दौरान मिला। 

उन्होंने बताया कि नोटों से भरा यह बैग पश्चिम बंगाल के एक टूर ऑपरेटर का था जो ताजमहल में छूट गया था। ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार शाम को बैग मिलने के बाद सीसीटीवी कैमरा फुटेज से पर्यटक की पहचान की गयी और खोजबीन के बाद ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पर्यटक मिल गया। उन्होंने बताया कि दस्तावेज़ों का सत्यापन और जांच के बाद बैग टूर ऑपरेटर को सौंप दिया गया। (इनपुट: भाषा)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement