1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: लखनऊ में नाबालिग ने गोली मारकर मामा-मामी की हत्या की, भाई को भी किया घायल

यूपी: लखनऊ में नाबालिग ने गोली मारकर मामा-मामी की हत्या की, भाई को भी किया घायल

 Published : Jul 17, 2024 12:34 pm IST,  Updated : Jul 17, 2024 12:34 pm IST

यूपी के लखनऊ में नाबालिग ने गोली मारकर मामा-मामी की हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी ने भाई को भी घायल कर दिया।

Lucknow- India TV Hindi
नाबालिग ने गोली मारकर मामा-मामी की हत्या की Image Source : REPRESENTATIVE PIC

लखनऊ: यूपी के लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़के ने विवाद के बाद बुजुर्ग मामा-मामी को कथित तौर पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के तकरोही इलाके की है। 

पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) अभिजात आर शंकर ने संवाददाताओं से कहा, 'मंगलवार रात विवाद के बाद राजेंद्र सिंह (62) और उनकी पत्नी सरोज (56) की उनके नाबालिग भांजे ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में दंपति का बेटा भी घायल हो गया।'

पुलिस उपायुक्त ने बताया, 'मंगलवार रात करीब 10 बजे आरोपी की मां और उसके मामा के बीच विवाद हुआ। ऐसा प्रतीत होता है कि इससे नाराज नाबालिग ने सिंह, उनकी पत्नी और उनके बेटे को गोली मार दी।'

अधिकारी ने बताया कि तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सिंह और उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया। उनका बेटा फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने नाबालिग को पकड़ने के लिए टीम गठित की है। स्थानीय निवासियों के अनुसार सिंह सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी थे। वह और उनका परिवार अपनी बहन तथा उसके बेटे के साथ एक ही घर में रहते थे। (इनपुट: भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।