1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लिव इन पार्टनर और दो बच्चों के साथ रह रही महिला ने की आत्महत्या, फंदे से लटककर दी जान

लिव इन पार्टनर और दो बच्चों के साथ रह रही महिला ने की आत्महत्या, फंदे से लटककर दी जान

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Mar 08, 2024 06:33 am IST,  Updated : Mar 08, 2024 06:34 am IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपने लिव पार्टनर और दो बच्चों के साथ रह रही 32 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। महिला ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

woman living with her live-in partner and two children committed suicide by hanging herself in noida- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

नोएडा के थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के नवादा गांव में ‘लिव इन पार्टनर’ और दो बच्चों के साथ रह रही 32 वर्षीय महिला ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार महिला और उसके लिव इन पार्टनर का झगड़ा हुआ था। थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुष्पा (32) नवादा गांव में अपने तीन बच्चों और ‘लिव इन पार्टनर’ अर्जुन के साथ रह रही थी, उसके लिव इन पार्टनर के भी दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि आज बृहस्पतिवार को पुष्पा ने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

Related Stories

फरीदाबाद में भी घटी वारदात

फरीदाबाद प्रादे 160 एनसीआर चाकू हत्या फरीदाबाद में शराब के नशे में रिश्तेदार ने एक व्यक्ति की चाकू गोद कर हत्या की फरीदाबाद, सात मार्च (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद के संजय कॉलोनी इलाके में एक व्यक्ति ने नशे में झगड़े के दौरान कथित तौर पर अपने 40 वर्षीय रिश्तेदार की चाकू मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहर सिंह के तौर पर की गयी है । उन्होंने बताया कि मोहर ने अपने रिश्तेदार अंशुल सिंह पर तीन बार चाकू से वार किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के मुताबिक, अंशुल उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के धरमपुर गांव का रहने वाला था और कई सालों से अपने परिवार के साथ इलाके में रह रहा था। उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाला मोहर सिंह, अंशुल की पत्नी का चचेरा भाई है उसी कॉलोनी में रहता है । पुलिस ने बताया कि दोनों संजय कॉलोनी में एक कारखाने में काम करते थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मोहर सिंह और उसके एक सहयोगी मनोज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मुजेसर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है । उन्होंने बताया कि मोहर सिंह को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।