1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. किसको लगवानी चाहिए कोरोना की वेक्सीन, डॉक्टर बने शख्स ने गाकर नए अंदाज में समझाया

किसको लगवानी चाहिए कोरोना की वेक्सीन, डॉक्टर बने शख्स ने गाकर नए अंदाज में समझाया

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 30, 2021 11:50 am IST,  Updated : Apr 30, 2021 11:50 am IST

कोरोना की वेक्सीन किस किस को लगवानी चाहिए। अगर कंफ्यूज हो रहे हैं तो इस नए अंदाज से आपको भी समझ में आ जाएगा। 

viral video- India TV Hindi
viral video Image Source : INSTAGRAM/ABHIJEETKAIN

कोरोना का कहर पूरे देश पर हावी हो गया है। एक तरफ जहां सरकार ने 1 मई से 8 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वेक्सीन लगवाने की बात कही है वहीं लोग अपने अपने तरीकों से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के सुझाव दे रहे हैं। ऐसे में कोरोना वेक्सीन को लेकर कंफ्यूज लोगों के लिए एक शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इसमें एक शख्स डॉक्टर बनकर सलाह दे रहा है कि कोरोना वेक्सीन कौन कौन लगवा सकता है। उसने पॉप सिंगर बादशाह के एक फेमस गाने के जरिए बताया है कि कौन कौन वेक्सीन लगवा सकता है। 

इस वीडियो को अभिजीत केन नाम के एक इंस्टा यूजर ने शेयर किया है। अभिजीत एक डिजिटल क्रिएटर हैं औऱ उन्होंने एक बेहतरीन अंदाज में मीम बनाया है। अभिजीत कई तरह के फनी मीम बनाते रहते हैं जो काफी मजेदार होते हैं।

इसमें एक यूजर पूछता है कि किस किस को वेक्सीन लगवानी चाहिए। बदले में डॉक्टर बना शख्स गाता है..तेरी मम्मी, तेरे पापा, तेरा भैया तेरा चाचा, तेरे दादा, तेरी नानी, तेरी यमुना नगर वाली मामी..

इस वीडियो के जरिए बताया जा रहा है कि घर के बड़े लोगों को वेक्सीन लगवा लेनी चाहिए। वेक्सीन के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने का यह तरीका बिलकुल नया और शानदार बताया जा रहा है। 

वीडियो को पसंद किया जा रहा है और अगर इसकी बदौलत लोग वेक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित होते हैं तो इसे अच्छी पहल करार दिया जाएगा। इस वीडियो पर तरह तरह के रिएक्शन औऱ कमेंट्स आ रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।