1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. छोटे से बच्चे के मुंह में सुराख देखकर मां के छूटे पसीने, अस्पताल में जाकर पता चली सच्चाई

छोटे से बच्चे के मुंह में सुराख देखकर मां के छूटे पसीने, अस्पताल में जाकर पता चली सच्चाई

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 14, 2021 12:21 pm IST,  Updated : May 14, 2021 12:22 pm IST

दस महीने के बच्चे के मुंह में सुराख देखकर मां औऱ बाप कांप गए। लेकिन अस्पताल जाकर पता चली इस सुराख की हकीकत।

hole in baby mouth- India TV Hindi
hole in baby mouth Image Source : TRIANGLENEWS

छोटे बच्चों की देखभाल करते वक्त बहुत ही सावधानी बरतनी पड़ती है। यूं तो मां बच्चे की हर एक हरकत पर ध्यान रखना पड़ता है लेकिन फिर भी बच्चे कई बार कुछ ऐसा कर जाते हैं कि मां बाप के होश उड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही एक छोटे से बच्चे की मां के साथ हुआ जिसने बच्चे के मुंह में एक सुराख यानी छेद देखा तो उसके हाथ पैर कांपने लगे। 

मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक इंगलैंड के एसेक्स में रहने वाली 24 साल की बेकी स्टाइल अपने दस महीने के बेटे हार्वे के कपड़े चेंज कर रही थी। तभी उसने देखा कि बच्चे के मुंह के तलवे में एक सुराख दिख रहा है। वो घबरा गई। उसने बच्चे का मुंह चैक करने की कोशिश की लेकिन मुंह को छूते ही बच्चा जोर जोर से चिल्लाने लगा। वो इतना घबरा गई कि उसके हाथ पैर कांपने लगे। उसे लग रहा था कि उसकी किसी गलती की वजह से बच्चे के मुंह में सुराख हो गया है। 

वो तुरंत बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची। वहां डॉक्टरों ने घबराई और रो रही मां को देखा तो बच्चे को तुरंत चैक करने के लिए अंदर ले गए। वहां उसने बताया कि बच्चे के मुंह में छेद हो गया है। नर्स ने टॉर्च लेकर बच्चे के मुंह में तीस सैकेंड तक देखा औऱ कहा कि ये तो केवल एक स्टिकर है। 

लेकिन बेकी ये बात मानने को तैयार ही नहीं थी। उसने नर्स से आग्रह किया कि सही से चैक करे। तब नर्स ने बच्चे के मुंह में हाथ डालकर स्टिकर को बाहर निकाला और मां को दिखाया। बेकी एकाएक असहज हो गई और शर्मसार हो गई। 

जिसे वो सुराख समझ रही थी, वो एक स्टिकर था। बैकी हंसने लगी और वो काफी शर्म महसूस कर रही थी। लेकिन तब डॉक्टरों ने कहा कि ऐसे केस आते रहते हैं जिसमें माता पिता जल्दी घबरा जाते हैं। 

बैकी ने कहा कि वो हार्वे को लेकर काफी घबरा गई थी। उसने स्थिति समझने की बजाय अस्पताल की दौड़ लगा दी। उसने कहा कि जब नर्स ने कहा कि बच्चे के मुंह में छेद नहीं है तो वो इतनी खुश हो गई कि अगर कोरोना काल न होता तो वो नर्स को गले से लगा लेती। 

जहां तक हार्वे यानी बच्चे की बात है, उसने अपने माता पिता, दादा दादी और पूरे परिवार को खूब छकाया। उसने ये स्टिकर कहां से मुंह में डाल लिया, इस बात का अंदाजा उसकी मां को नहीं है लेकिन उसने तय किया है कि वो आगे से इन चीजों का ध्यान रखेंगी कि बच्चा अपने मुंह में ऐसी कोई चीज न डाले।

ये खबर ट्रिएंगल न्यूज में छपी और काफी वायरल हुई। लोगों ने रिएक्शन में इस तरह के फनी वाकये शेयर किए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।