1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: टाउ-टे' चक्रवात के दौरान सीना ताने खड़ा रहा मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया

Video: टाउ-टे' चक्रवात के दौरान सीना ताने खड़ा रहा मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 18, 2021 11:35 am IST,  Updated : May 18, 2021 11:35 am IST

मुंबई की शान गेटवे ऑफ इंडिया पर चक्रवाती तूफान टाउ-टे का रौद्र रूप देखने को मिला। ये वीडियो वायरल हो रहा है। 

Gateway of India- India TV Hindi
Gateway of India Image Source : TWITTER/@HVGOENKA

गुजरात के बाद टाउ-टे' चक्रवात महाराष्ट्र के तटवर्ती क्षेत्र से गुजर रहा है। मुंबई में प्रसिद्ध गेटवे ऑफ इंडिया का वीडियो काफी सनसनी मचाने वाला रहा। इस वीडियो में समुद्र के थपेड़ों के बीच सीना ताने खड़े गेटवे ऑफ इंडिया का भयावह नजारा देखकर लोगों के होश फाख्ता हो गए। वो गेटवे ऑफ इंडिया जो मुंबई की शान कहलाता है, जहां हमेशा पर्यटको की चहल पहल रहती है, वहां समुद्र का पानी घुस आया और वहां का नजारा किसी तूफान से कम नहीं था।

हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर गेटवे ऑफ इंडिया का वीडियो शेयर किया जिसे होटल ताज से बनाया गया था। इस वीडियो को देखकर लोग डर रहे हैं और सब कुछ ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे उफनते समुद्र का पानी गेटवे ऑफ इंडिया को पार करते हुए आस पास के इलाके में घुस रहा है। समुद्र की उफनती लहरें कैसे गेटवे ऑफ इंडिया के आस पास दिख रही हैं। इस नजारे को देखकर लोग अचंभा कर रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा  है -तूफान का ऐसा रूप किसी भी शख्स को डराने के लिए काफी है, सच में नेचर के कई रूप है, लेकिन प्रकृति को ऐसे रौद्र रूप में कोई नहीं देखना चाहेगा।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि मुझे डर लग रहा है।

आपको बता दें कि इस तूफान की वजह से मुंबई के कई इलाक़ों में भारी नुकसान हुआ है। सड़कों पर खड़े पेड़ उखड़ गए है, लगातार बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है और कई जगह सड़कें टूट जाने से लोगों को परेशानी हुई है। 

तूफान सोमवार की सुबह मुंबई पहुंचा और इस कारण शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उड़ान सेवा दोपहर 11 बजे से दो बजे तक बंद रही। ताउते के कारण पड़ोसी रायगड और मुंबई में अलर्ट जारी किया गया। मुंबई में मोनो रेल सेवा दिन भर के लिए बंद की गयी। मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन सेवा घाटकोपर से विखरोली के बीच प्रभावित रही। चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के उत्तर में गुजरात की ओर बढ़ने के दौरान महाराष्ट्र और गोवा में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें दिखीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।