1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: कोरोना काल में एंबूलेंस ड्राइवर बना ये एक्टर, कोविड मरीजों की कर रहा मदद

Viral: कोरोना काल में एंबूलेंस ड्राइवर बना ये एक्टर, कोविड मरीजों की कर रहा मदद

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2021 12:04 pm IST,  Updated : May 01, 2021 12:04 pm IST

इस संकट की घड़ी में ये फिल्म स्टार एंबुलेंस लेकर सड़कों पर दौड़ रहा है। कोविड मरीजों की मदद में इसने रात दिन एक कर रखा है। 

arjun gowda- India TV Hindi
arjun gowda Image Source : INSTAGRAM/ACTOR_ARJUNGOWDA_92

कोरोना की संकट घड़ी में जहां हर कोई जीवन बचाने की जद्दोजहद में लगा है वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो जान पर खेलकर दूसरों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। ऐसे ही एक फिल्म स्टार हैं अर्जुन गौड़ा। अर्जुन गौड़ा चाहते तो इस माहौल में आराम से घर बैठकर या किसी हिल स्टेशन पर जाकर वक्त काट सकते थे लेकिन उन्होंने इस वक्त जनता की जरूरत को देखते हुए सड़क पर आना मुनासिब समझा और वो इस वक्त कोविड मरीजों को लाने ले जाने के लिए एंबूलेंस चला रहे हैं।

जी हां, कन्नड़ फिल्म स्टार अर्जुन गौड़ा इस वक्त कोविड मरीजो और उनके परिजनों के लिए फ्री में एंबूलेंस सेवा प्रदान कर रहे हैं। अर्जुन दिन भर पीपीई किट पहनकर एंबूलेंस चलाते हैं, जहां जरूरत होती है, पहुंच जाते हैं, लोगो को अस्पताल से घर और घर से अस्पताल पहुंचा रहे हैं।

अर्जुन एंबुलेंस लेकर निकलते हैं,  अस्पताल से निकाले गए कोविड मरीजों के शवों को श्मशान तक पहुंचाना, उनके अंतिम संसकार में मदद करना,उनका नियमित का काम हो गया है। वो इस काम में झिझक महसूस नहीं कर रहे, उनका कहना है कि ये वक्त मदद करने का है, इस समय की गई मदद ही असली मदद है। अर्जुन ने कहा कि इस वक्त ये मायने नहीं रखता कि कौन किस धर्म का है, मानवता और जान बचाना ही इस समय सबसे बड़ा धर्म है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।