1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चैन से सोने की चाहत में पांडा ने कर डाली क्यूट हरकतें, वीडियो दिन बना देगा

चैन से सोने की चाहत में पांडा ने कर डाली क्यूट हरकतें, वीडियो दिन बना देगा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 02, 2021 10:54 am IST,  Updated : Jun 02, 2021 10:56 am IST

जब नींद न आए तो आप और हम भी ऐसे ही करते हैं। पांडा की इन हरकतों को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

panda video- India TV Hindi
Panda  video Image Source : TWITTER/@ANIMALSWORID

रात को जब चैन की नींद न आए तो आप भी करवट बदलते होंगे। कभी टांग चादर से बाहर निकालते होंगे, कभी हाथ बाहर निकालते होंगे। जब तक सही पोस्चर ना मिल जाए नींद नहीं आती। लेकिन ये किस्सा इंसानों तक सीमित नहीं है। जानवरों को भी चैन की नींद चाहिए। तभी तो बंदर पेड़ से लटक कर भी सो जाता है। ऐसे ही एक जानवर यानी पांडा का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने चैन की नींद के लिए इतनी क्यूट सी हरकतें कर डाली कि लोगों को इस पर प्यार आ गया है।

ट्विटर पर इस वीडियो को नेचर एंड एनिमेल नामक पेज पर पोस्ट किया गया है। इस दिलचस्प वीडियो को कैप्शन दिया गया है- finding a comfortable sleeping position is so hard

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जू में अपने बाड़े में लेटा पांडा सही से सो नहीं पा रहा है। कभी वो एक पैर को बाहर निकालता है और कभी दूसरे पैर को। वो बार बार पहलू बदल रहा है। कभी वो सिर पलटता है कभी पैर। उसे सकून की नींद के लिए एक सही पोस्चर चाहिए जिसकी वो तलाश कर रहा है। ऐसा लग रहा है मानों वो पानी में पैर चला रहा हो। 

इतनी क्यूट हरकतों को देखकर यूजर निहाल हुए जा रहे हैं। इस वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसे पांच हजार लाइक्स मिल चुके हैं और दो हजार लोग इस वीडियो को रीट्वीट कर चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।