कांग्रेस नेता शशि थरूर Shashi Tharoor की एक बेहद दिलचस्प तस्वीर इस समय सोशल मीडया Social media पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शशि थरूर शेक्सपियर जैसे दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर किसी ने शशि थरूर की फोटो के साथ करामात करके उसे वायरल कर दिया। जब शशि थरूर को ये बात पता चली तो वो इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी इस दिलचस्प तस्वीर को शेयर कर डाला।
Related Stories
ट्विटर पर इस फोटो को शेयर करते वक्त शशि थरूर ने लिखा कि जिसने भी ये किया है उसका शुक्रिया, मैं सचमुच उसके इस हुनर को सलाम करता हूं।
हालांकि जब थरूर ने ये फोटो शेयर की तो यूजर उनका मजाक उड़ाने लगे। थरूर की तरह अधिकतर लोग उनके इस नए रूप को देखकर हैरान थे और दाद दे रहे थे जिसने इसकी कल्पना की।