1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: Pawri Ho Rahi Hai पर अमूल ने भी बनाया मीम, स्विगी-जोमैटो पहले ही हो चुके हैं ट्रेंड में शामिल

Viral: Pawri Ho Rahi Hai पर अमूल ने भी बनाया मीम, स्विगी-जोमैटो पहले ही हो चुके हैं ट्रेंड में शामिल

 Published : Feb 18, 2021 06:29 pm IST,  Updated : Feb 18, 2021 06:29 pm IST

 ये वीडियो एक पाकिस्तानी लड़की का है जिसे यशराज ने अपना रंग दे दिया है। अब अमूल भी इस 'पावरी हो रही है' ट्रेंड में शामिल हो चुका है और एक मजेदार मीम शेयर किया है।

Viral: Pawri Ho Rahi Hai- India TV Hindi
Viral: Pawri Ho Rahi Hai Image Source : INSTAGRAM- YASHRAJ, AMUL

यशराज मुखाते 'रसोड़े में कौन था' मीम से वायरल हुए और इसके बाद 'मेरी कोई फीलिंग्स नहीं है', 'बिगिनी शूट' जैसे तमाम वायरल वीडियो उन्होंने दिए। अब एक बार फिर यशराज मुखाते द्वारा बनाया वीडियो खूब वायरल हो रहा है और दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर जैसे सितारे भी इस मीम पर अपना वीडियो बनाकर शेयर कर चुके हैं। खास बात ये है कि ये वीडियो एक पाकिस्तानी लड़की का है जिसे यशराज ने अपना रंग दे दिया है। अब अमूल भी इस 'पावरी हो रही है' ट्रेंड में शामिल हो चुका है और एक मजेदार मीम शेयर किया है।

पहले देखिए वो वीडियो जिसे यशराज मुखाते ने तैयार किया है-

Pawri Ho Rahi Hai ट्रेंड में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण और महिमा चौधरी

अब देखिए अमूल द्वारा शेयर किया गया मीम। अमूल ने कार्टून बनाया है जिसमें तीन लड़कियां पार्टी करती दिख रही हैं। लड़कियां चाय और पाव का लुत्फ उठाती दिख रही हैं। अमूल ने कार्टून के साथ लिखा है- ये हमारी पाव टी हो रही है। अमूल ऑलवेज ट्रेंडिंग।

शूटिंग के दौरान जब शाहिद कपूर पर चढ़ा 'PawriGirl' का खुमार, टीम के साथ बनाया मजेदार Video

सिर्फ अमूल ही नहीं स्विगी, जोमैटो और डॉमिनोज भी इस ट्रेंड में शामिल हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।