1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लॉकडाउन में लगी मिठाई की तलब तो तख्ती पहनकर बाहर निकल आया शख्स, पर पुलिस भी कम नहीं!

लॉकडाउन में लगी मिठाई की तलब तो तख्ती पहनकर बाहर निकल आया शख्स, पर पुलिस भी कम नहीं!

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 18, 2021 11:14 am IST,  Updated : May 18, 2021 11:14 am IST

जब बाहर का खाना पीना बंद हो गया हो और मिठाई की तलब लगे तो क्या करते हैं लोग। 

viral video- India TV Hindi
viral video Image Source : TWITTER/@OVSHAKE42

कोरोना के कहर के चलते देश के अधिकांश राज्यों में लॉकडाउन लगा है। लोगों को केवल जरूरी कामकाज के लिए बाहर निकलने की छूट है। लोग घर में रखे सामान से ही गुजारा कर रहे हैं। लेकिन बंगाल की बात की जाए तो मिठाई के शौकीन लोग अपने पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। बंगालियों का मिठाई प्रेम तो सब जानते ही हैं। ऐसे में लॉकडाउन के बीच जब एक शख्स को मिठाई की तलब लगी तो उसने अनोखा तरीका अपनाया और बाहर निकल आया।

शख्स मिठाई खरीदने बाहर निकला तो सही लेकिन पुलिस भी कम नहीं थी, उसने गरिया कर उसे वापस भेज दिया। 

इस वीडियो को ‘Abhishek Mukherjee’ नाम के यूजर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है ‘पश्चिम बंगाल मैं मिठाई खरीदने बाहर निकला हूं’। देखने में गोल मटोल ये शख्स बाकायदा गले में तख्ती लटका कर बाहर निकला।

लेकिन बाहर निकलने पर इसका सामना पुलिसवाले से हो गया और यहीं खेल बिगड़ गया। पुलिसवाला बंदा पूछता है कि कहां जा रहे हैं तो वो बिना बोले गले में लटकी तख्ती दिखा देता है जिसे देखकर पुलिसकर्मी भड़क जाता है और उसे डांट डपट कर वहां से भगा देता है।

मिठाई की तलब औऱ पुलिस की डांट का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है औऱ लगातार लाइक्स भी आ रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।