1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भालू से जान बचाने को पेड़ पर चढ़ा शख्स, उसके बाद जो हुआ....देखे Video

भालू से जान बचाने को पेड़ पर चढ़ा शख्स, उसके बाद जो हुआ....देखे Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 12, 2023 12:22 pm IST,  Updated : Aug 12, 2023 12:22 pm IST

जंगल में अचानक एक शख्स का सामना एक भालू से हो गया। भालू के सामने आते ही शख्स पेड़ पर चढ़ गया, शायद उसे ये जानकारी नहीं थी कि भालू भी पेड़ पर चढ़ने में माहिर होते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

भालू से जान बचाने को पेड़ पर चढ़ा शख्स- India TV Hindi
भालू से जान बचाने को पेड़ पर चढ़ा शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोचिए, आप एक जंगल में घूमने गए हों। जंगल में मौसम भी अच्छा है और नजारा भी अच्छा है। आपको वहां घूमने में बहुत अच्छा लग रहा है। मगर तभी वहां अचानक से एक भालू आ जाए तो आपकी क्या हालत होगी? सोच नहीं पा रहे हैं ना? क्योंकि कोई भी नहीं चाहेगा कि उसका सामना एक भालू से हो जाए और वो खतरे में पड़े। मगर एक इंसान के साथ ऐसा ही हुआ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि भालू उस युवक के पीछे पड़ गया है।

इंसान का भालू से हुआ सामना

इस वायरल वीडियो में आपको दिखाई देगा कि एक युवक के पीछे भालू पड़ गया है। उस भालू से बचने के लिए इंसान पेड़ पर चढ़ते हुए नजर आ रहा है। मगर भालू उसका पीछा करते हुए पेड़ के पास आ जाता है और उसका पैर पकड़ कर खींचने लगता है। ऐसा देखते ही उस इंसान की हालत खराब हो गई होगी। वो भालू से बचने के लिए पेड़ पर और ऊपर चढ़ता है। लेकिन शायद उस आदमी को ये पता नहीं था कि भालू भी पेड़ पर चढ़ना जानते हैं। भालू उस आदमी का पीछा करते हुए पेड़ पर चढ़ जाता है। इंसान जितना ऊपर चढ़ता है, भालू भी उतना ही ऊपर चढ़ता है। वीडियो में आगे देख सकते हैं कि आखिर में भालू नीचे उतर जाता है।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @CCTV IDIOTS नाम के एक पेज से कल यानी 11 अगस्त को शेयर किया गया था। इस पर खबर लिखे जाने तक 4.4 मिलियन लोगों ने देखा और 48 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए लिखा- अगर इसे भालू पकड़ लेता तो इसका क्या होता? एक अन्य यूजर ने लिखा कि भालू भी पेड़ पर चढ़ना जानता है, ये जानते हुए भी पेड़ पर चढ़ा, क्या बात है? एक अन्य यूजर ने लिखा- इस वीडियो को कौन रिकॉर्ड कर रहा था? इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है, कमेंट करके बताएं। 

ये भी पढ़े-

जमीन फाड़कर निकले मगरमच्छ, सामने खड़े लोगों की हुई हालत खराब, देखें Video

जिराफ ने कर दी शेरनी की धुनाई, वीडियो देख आपको भी आ जाएगा मजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।