मेकअप कर महिलाओं का चेहरा पूरी तरह से बदल दिया जाता है। मेकअप से किसी को भी खूबसूरत बनाया जा सकता है। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मेकअप आर्टिस्ट का कमाल देखकर हर कोई दंग रह गया। मेकअप आर्टिस्ट ने अपने टैलेंट से कई लोगों की शक्ल बदल कर रख दी।
Related Stories
जवान दिखना है तो चले जाओ इस मेकअप आर्टिस्ट के पास
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक मेकअप आर्टिस्ट कई बुजुर्ग महिलाओं का मेकअप करते हुए दिख रहा है। ये सभी बुजुर्ग महिलाओं की उम्र 50 से 70 के बीच दिख रही है। सभी महिलाओं के चेहरे पर उम्र की मार और झुर्रियां लटकी हुई हैं। मेकअप आर्टिस्ट उनके चेहरे पर कई तरह के फाउंडेशन, क्रीम, और तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स लगाता है और उन्हें फिर से जवान बना देता है। बंदे ने इतना शानदार काम किया है कि मेकअप के बाद ये महिलाएं किसी भी मॉडल से कम नहीं लग रही हैं। इन्हें देख हर कोई अपना दिल दे बैठेगा।
इस वीडियो को ट्विटर पर @TheFigen_ नाम की यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 6.2 मिलियन लोगों ने देखा और 63 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, तमाम यूजर्स ने मेकअप आर्टिस्ट की टैलेंट को सलाम किया और उसकी तारीफ की।
ये भी पढ़ें:
ट्रक ने उड़ा दी एक साथ 4 गाड़ियां, खतरनाक हादसे का Video देख सहम जाएंगे आप