1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला ने 16 साल के बेटे की शादी अपनी 41 वर्षीय सहेली से कराई, स्कूल से छुट्टी लेकर लड़के ने रचाया ब्याह

महिला ने 16 साल के बेटे की शादी अपनी 41 वर्षीय सहेली से कराई, स्कूल से छुट्टी लेकर लड़के ने रचाया ब्याह

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 11, 2023 06:15 pm IST,  Updated : Aug 11, 2023 06:15 pm IST

एक 41 साल की महिला ने 16 साल के लड़के से शादी कर ली और उसके बाद सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज़ भी जमकर शेयर की। लोग इस जोड़ी को देखकर हैरान हैं।

महिला और उसका पति।- India TV Hindi
महिला और उसका पति। Image Source : SOCIAL MEDIA

इंसान प्यार में जब होता है तो उसे अपने प्रेमी के अलावा कुछ भी नहीं दिखता। कई बार ऐसा भी होता है कि प्यार उम्र देखकर नहीं होता बस जिसपर दिल आ गया उससे हो गया। ऐसे कई खबरें आपने सुनी और पढ़ी होंगी। जिसमें एक बुजुर्ग शख्स की शादी उससे कई गुना छोटी लड़की से हो जाती है। वैसे ही कई बार ऐसा भी होता है कि किसी उम्रदराज महिला की शादी उसके बच्चे की उम्र के लड़के से हो जाती है। ऐसा ही एक और मामला इंडोनेशिया से सामने आया है जहा एक41 साल की महिला ने अपने से 25 साल छोटे लड़के से शादी कर ली। अब ये देखिए कि महिला अपनी शादी की उम्र भी पार कर चुकी थी और लड़का बेचारा अभी शादी के लायक हुआ भी नहीं था। फिर भी ये शादी धूमधाम से हुई और शादी के बाद कपल बहुत खुश नजर आया। हांलाकि ये जोड़ी पति-पत्नी से ज्यादा मां बेटे की लग रही थी।  

25 साल छोटा दूल्हा

मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, मारियाना नाम की महिला की उम्र 41 साल है और उसके नए नवेले पति की उम्र सिर्फ 16 साल है। दोनों ने West Kalimantan Province के एक वेन्यू पर 30 जुलाई को धूमधाम से शादी रचाई और फोटो खींचवाई। फोटो को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया जिसमें वह दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं और वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट कर रहे हैं। आपको यह सुनकर भी हैरानी होगी कि मारियाना की जो सास है यानी कि लड़के की मां, वह भी मारियाना से 4 साल छोटी है। हांलाकि ये शादी लड़के की मां ने अपनी मर्जी से करवाया था इसलिए ये कोई अपराध भी नहीं हुआ। बता दें कि मारियाना और लड़के की मां दोनों पक्की सहेलियां हैं। 

बेटे की शादी खुद मां ने कराई 

शादी को लेकर लड़के की मां ने कहा कि मारियाना उसकी बेस्टफ्रेंड है और उसकी पिछली शादी बहुत बुरी थी जिससे उसे काफी दुख मिला था। मारियाना इस वजह से डिप्रेशन में चली गई थी। उसकी जिंदगी में फिर से खुशियां लाने के लिए मैंने अपने बेटे की शादी उससे करा दी। वैसे मारियाना एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन है और शहर में उसकी ग्रोसरी स्टोर की चेन है। ऐसे में कई लोगों का कहना है कि ये शादी पैसे को देखकर की गई है।

ये भी पढ़ें:

ट्रक ने उड़ा दी एक साथ 4 गाड़ियां, खतरनाक हादसे का Video देख सहम जाएंगे आप

पड़ोसी के फूड स्टॉल पर लगती थी भीड़, जलन के मारे शख्स ने खाने में मिला दिया जहर, फिर जो हुआ...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।