1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Kiss करने की कोशिश कर रही थी लड़की, जानवर ने चेहरे पर दिया थूक, आगे का मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

Kiss करने की कोशिश कर रही थी लड़की, जानवर ने चेहरे पर दिया थूक, आगे का मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

 Published : Jan 31, 2023 08:37 am IST,  Updated : Jan 31, 2023 08:37 am IST

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती किसी जानवर के साथ वीडियो बना रही होती है।

Alpaca spit viral video- India TV Hindi
अलपाका थूक देता है। Image Source : INSTAGRAM

जब कोई अजीबोगरीब वीडियो सामने आता है तो सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी हैरतअंगेज लगती है। कई बार ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद लगता है कि क्या वाकई ऐसा हो सकता है। यानी वीडियो देखते ही हैरानी हो जाती है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ऐसा ही एक वीडियो शेयर कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।

किस करने पर थूक देता है

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती किसी जानवर के साथ वीडियो बना रही होती है। लड़की इस अलपाका जानवर को किस करने के लिए आगे बढ़ रही होती है लेकिन चंद सेकेंड में पूरा दृश्य बदल जाता है। आप वीडियो में देखेंगे कि अलपाका लड़की के चेहरे पर थूकता देता है। इससे लड़की काफी घबरा जाती है और लड़की का चेहरा पूरी तरह खराब हो जाता है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि और भी कई अलपाका नजर आ रहे हैं।

यह जानवर कहां पाए जाते हैं?
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि अलपाका किस। इस वीडियो को 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को 41 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है। वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स के कई रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि अलपाका पक्का लड़का होगा। एक यूजर ने लिखा कि ये मैं हूं और ये मेरा एक्स बॉयफ्रेंड है। आपको बता दें कि वीडियो में दिख रहे जानवर का नाम अलपाका है, जो दक्षिण अमेरिका में पाए जाते हैं। इन जानवरों की बनावट ऊंट जैसी होती है लेकिन लंबाई ही इतनी नहीं होती। इनके बाल बहुत मुलायम होते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।