1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गजब! देखते ही देखते शख्स बन गया मकड़ी, परफॉरमेंस देख लोग क्या जज भी रह गए हैरान

गजब! देखते ही देखते शख्स बन गया मकड़ी, परफॉरमेंस देख लोग क्या जज भी रह गए हैरान

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 07, 2024 01:18 pm IST,  Updated : Jan 07, 2024 01:18 pm IST

सोशल मीडिया पर एक शख्स का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह किसी मकड़ी की तरह चलते हुए दिख रहा है और वह देखने में भी बिल्कुल मकड़ी की तरह ही लग रहा है।

मकड़ा मानव।- India TV Hindi
मकड़ा मानव। Image Source : SOCIAL MEDIA

Spiderman stunt video: अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिल जाते हैं जिसे किसी ने पहले कभी नहीं देखा होगा। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ‘मकड़ी स्टंट’ करते हुए दिखता है। दरअसल, शख्स ये स्टंट किसी रियलिटी शो में करता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसे देखकर जज भी हैरान रह जाते हैं। शख्स के इस टैलेंट को देखकर दर्शक भी दंग रह गए और सोच में पड़ गए कि क्या इस इंसान के शरीर में एक भी हड्डियां नहीं है।

वीडियो में मकड़ी की तरह स्टंट करते दिखा शख्स

इस 1 मिनट 23 सेकंड के वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर @Enezator नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ‘यह स्पाइडर स्टंट इतिहास के बेस्ट शो में से एक था।’ बता दें कि ये वीडियो वर्ल्ड फेमस शो अमेरिकाज् गॉट टैलेंट कार्यक्रम का एक हिस्सा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स ब्लैक एंट व्हाइट कपड़े में स्टेज पर दिख रहा है। फिर वह अपना टैलेंट दिखाते हुए अपने हाथों को पीछे पीठ की ओर मोड़ लेता है और वह मकड़ी के रूप में आ जाता है। 

शख्स बिल्कुल मकड़ी की तरह चलने लगता है और वह सीढ़ियों से उतरते हुए स्टेज के पास बैठे लोगों के पास पहुंच जाता है। इसके बाद वह उछलते हुए जज को पास पहंच जाता है। जज भी शख्स के इस टैलेंट को देखकर शॉक्ड रह जाते हैं। शख्स फिर से मकड़ी की तरह उछलते हुए स्टेज पर जा पहुंचता है। शख्स के इस टैलेंट को देख पूरा हॉल शोर से भर जाता है। इस पूरे शो को हैरत और रोमांच के बीच बजते हुए म्यूजिक ने और भी जबरदस्त बना दिया है। सभी लोगों के मन में एक ही सवाल था कि ये शख्स असंभव से दिखने वाले स्टंट को कैसे कर ले रहा है। 

ये भी पढ़ें:

इन 6 देशों में कंडोम पर है बैन, बेचना और इस्तेमाल करना गैर-कानूनी

पुतिन की हत्या से लेकर आर्थिक संकट तक, 2024 को लेकर ये है बाबा वेंगा की 5 भविष्यवाणियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।