1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Bhabhi Dance Video: 'हुक राजा जी' भोजपुरी गाने पर भाभी ने किया जबरदस्त डांस, Video सोशल मीडिया पर वायरल

Bhabhi Dance Video: 'हुक राजा जी' भोजपुरी गाने पर भाभी ने किया जबरदस्त डांस, Video सोशल मीडिया पर वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 08, 2023 11:26 am IST,  Updated : Dec 08, 2023 11:26 am IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। भाभी को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। हुक राजा जी गैने पर भाभी के डांस मूव्स देख लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इनका डांस सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड।- India TV Hindi
इनका डांस सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड। Image Source : SOCIAL MEDIA

Bhabhi Dance Latest Video: सोशल मीडिया पर लोग डांस वीडियो को खूब शेयर करते हैं। कई लोग तो अपने डांस वीडियो के बदले ही सोशल मीडिया स्टार बन गए। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक भाभी भोजपुरी गाने पर कमर हिलाते हुए नजर आ रही हैं। 

डांस देख लोग भाभी पर हो गए लट्टू

वायरल हो रहे वीडियो में भाभी भोजपुरी गाने 'लगाई दिही चोलिया के हुक राजा जी...' पर मस्त डांस कर रही हैं। भाभी ने नीले रंग की साड़ी पहनी हुई है। जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। भाभी की खूबसूरती और उनकी अदाओं पर हर कोई फिदा हो गया है। उनके डांस मूव्स को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। भाभी के लटके-झटके पर लट्टू हुए लोग उनकी तारीफ करने से थक नहीं रहे हैं। 

वायरल वीडियो में भाभी का देसी अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो को धड़ल्ले से शेयर भी कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 3 लाख लोगों ने लाइक किया और करोड़ों लोगों ने देखा है। लोग ने इस वीडियो पर प्यार भरे कमेंट्स भी किया है और भाभी पर जमकर अपना प्यार लुटाया है। एक यूजर ने कहा कि भाभी डांस बहुत अच्छा करती हैं। दूसरे ने कहा - भाभी जी मुझे तो कुछ नही करना है सिर्फ़ आपको ही देखना चाहता हूं ज़िंदगी में। तीसरे ने कहा - भाभी का एक्स्प्रेशन कमाल का है। 

ये भी पढ़ें:

इस रेस्टोरेंट में घुसते ही थप्पड़ खाते हैं लोग, फिर भी खाने के लिए लगी रहती है भीड़

Funny Video: शख्स के लिए आने वाला था आखिरी रिश्ता, कोई दिक्कत न खड़ी कर दे इसलिए गांव में ऐलान कर सबको चेताया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।