सोशल मीडिया का यूज आज के समय में कोई नहीं करता होगा, यह मानना मुश्किल है। कुछ ही लोग ऐसे होंगे जो सोशल मीडिया का यूज नहीं करते होंगे क्योंकि उन्हें आता नहीं होगा वरना आजकल तो बच्चे और बुजुर्ग समेत हर कोई सोशल मीडिया पर है। कई सारे लोग रील्स और वीडियो देखते हैं तो कई सारे लोग उन्हें बनाकर पोस्ट करते हैं। सोशल मीडिया ही वो प्लेटफॉर्म है जिसने कई सारे लोगों को फेमस भी किया है जिन्हें आप भी जानते ही होंगे। आप अगर रोज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल हो ही जाते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़का नजर आ रहा है जो एक खाली मैदान में है। वो हैमर थ्रो की तैयारी कर रहा है। कुछ लोगों की आवाज भी वीडियो में आ रही है जो उसे हिम्मत दे रहे हैं। उसका जोश बताता है कि वो अच्छे से हैमर थ्रो कर लेगा मगर शायद उसके अंदर जोश कुछ ज्यादा ही आ जाता है और इसी कारण उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो सभी के सामने मैदान में गिर जाता है। अब यह वीडियो अभी का है या फिर पुराना है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो वायरल जरूर हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर the_bhupendra_sharma नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख 17 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पहला ऐसा गेम होगा जिसका रिजल्ट माइनस में आएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- दांत जरूर चेक कर लेना भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- आदमी ने हैमर नहीं फेंका, हैमर ने आदमी को फेंका। चौथे यूजर ने लिखा- हैमर थ्रो समाज डरा हुआ है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
आंटी जी के दिमाग को 101 तोपों की सलामी मिलनी चाहिए, Video देख किसी की नहीं रुकी हंसी
लड़की ने हाथ जोड़ा, गिड़गिड़ाई भी मगर नहीं माना लड़का, Video में देखे उसने क्या किया