1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "एलियन धरती पर घूमने आई थी, मैंने उसे प्रेग्नेंट कर दिया", शख्स का अजीबोगरीब दावा

"एलियन धरती पर घूमने आई थी, मैंने उसे प्रेग्नेंट कर दिया", शख्स का अजीबोगरीब दावा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 02, 2023 06:29 pm IST,  Updated : Jun 02, 2023 06:29 pm IST

एक शख्स का दावा है कि एक एलियन घूमने के लिए धरती पर आई थी। जिसके बाद उस एलियन ने शख्स के साथ संबंध बनाया और वह प्रेग्नेंट हो गई।

शख्स ने एलियन के साथ सोने का दावा किया।- India TV Hindi
शख्स ने एलियन के साथ सोने का दावा किया। Image Source : SOCIAL MEDIA

एलियन को लेकर हमारे मन में एक ही सवाल होता है कि क्या सच में एलियन होते हैं या नहीं? खैर इस बात पर तो वैज्ञानिक भी रिसर्च कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक शख्स ने अजीबोगरीब दावा कर दिया जिसे सुनकर सभी दिमाग घूम गया। शख्स का दावा है कि उसने एक एलियन को पृथ्वी पर देखा, वह घूमने आई थी। जिसके बाद एलियन ने उसके साथ हवा में ही फिजिकल रिलेशन बनाया। जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई। अब शख्स अपने उस हाईब्रीड बच्चे का इंतेजार कर रहा है। इस शख्स का नाम मेंग है और वह चीन में रहता है।

धरती पर घूमने आई थी एलियन

The Huffington Post को 2003 में दिए गए एक इंटरव्यू के अनुसार, शख्स का कहना है कि यह घटना उसके साथ 1994 के जून में घटी थी। तब वह अपनी पत्नी के साथ सो रहा था। तबी उसे एक जगमगाती हुई रोशनी दिखाई दी। जब शक्स उस जगह पर पहुंचा तो वहां पर उसने एक हेलिकॉप्टर का मलबा देखा। तभी उसके सिर पर कोई एक चीज आकर लगी। जिससे वह बेहोश हो गया। जब वह उठा तब उसने खुद को अपने घर में पाया। उस वक्त उसे कुछ भी याद नहीं था लेकिन बाद में उसे पता चला कि उसे 30 लोग उठाकर ले आए थे।

शख्स ने 40 मिनट तक एलियन से बनाया संबंध

कुछ दिन बाद एक रात को मेंग की निंद खुली और उसने खुद को बेड से ऊपर तैरते हुए पाया। नीचे बेड पर उसकी बीवी सो रही थी। तभी उसने एक एलियन को देखा जो एक महिला थी। वह करीब 10 फीट की थी और उसकी 6 उंगलियां थी। उसके लंबे-लंबे बाल थे और वह मेंग के साथ फिजिकल रिलेशन बना रही थी। मेंग ने बताया कि उसने एलियन के साथ करीब 40 मिनट तक संबंध बनाया। फिर अचानक से एलियन गायब हो गई। उसके जाते ही मेंग अपने बिस्तर पर गिर गया।

60 साल में पैदा होगा एलियन और उसका बेटा- शख्स का दावा

इस घटना के कुछ दिन बाद मेंग का सामना एक बार फिर से एलियंस से हुई। उसने बताया कि एलियंस उसे उटाकर एक यान में ले गए और वहां उसे बैठा दिया। जब मेंग ने उनसे उस महिला एलियन के बारे में पूछा कि क्या मैं उसे दोबारा देख सकता हूं, वह कौन थी क्या मैं उससे एक बार मिल सकता हूं। जिसके जवाब में एलियंस ने बताया कि अब ये असंभव है। इसके बाद एलियंस ने मेंग को एक रिकॉर्डिंग दिखाई जिसमें जूपिटर प्लैनेट से एक एस्ट्रॉयड को टकराते हुए देखा जा सकता था। इसके बाद शख्स ने बताया कि जिस एलियन को मैंने प्रग्नेंट किया है वह 60 साल बाद बच्चा देगी।

जांच करने पहुंचे वैज्ञानिकों को मिले रोचक तथ्य

मेंग ने एक और दावा किया कि उस घटना के बाद एलियंस उससे फिर से 2016 में मिलने आए थे और उन्होंने उसे 1994 में धूमकेतु के टक्‍कर से निकला एक टुकड़ा दिया। जब मेंग ने उस पत्थर के टुकड़े को वैज्ञानिकों को दिया तो उन्होंने जांच किया। जांच में पता चला कि यह टेरबियम नामक एक दुर्लभ धातु है। बीजिंग UFO रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के पहले अध्यक्ष वांग फांगचेन ने बताया कि चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के एक शोधकर्ता ने मेंग के घर के अंदर रेडिएशन के स्तर को मापा था और बताया था कि उसके घर में रीडिंग लेते वक्त डिवाइस खराब हो गया था और गलत रीडिंग सो हो रहा था। खास तौर पर उस दीवार वाली जगह पर जहां से एलियन गायब हुई थी।

ये भी पढ़ें:

सिगरेट पीते हुआ दिखा केकड़ा, कश लगाने के बाद मुंह से धुआं भी छोड़ा, Video देख पब्लिक हैरान

बहुत हुआ हाथ में दिल और फूल लेकर फोटो खिंचवाना, अब इस कपल ने कोबरा के साथ कराया प्री वेडिंग फोटोशूट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।