1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. OMG: बीच सड़क पर आया मगरमच्छ, सहम गए लोग, जानिए ऐसा क्या हुआ कि आई जान में जान

OMG: बीच सड़क पर आया मगरमच्छ, सहम गए लोग, जानिए ऐसा क्या हुआ कि आई जान में जान

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Sep 29, 2022 11:15 am IST,  Updated : Sep 29, 2022 11:27 am IST

OMG: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक मगरमच्छ ने सड़क पर कब्जा कर लिया। जिले के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के लिलौटी नाथ मंदिर क्षेत्र की ओर जाने वाले रास्ते पर रात करीब साढ़े नौ बजे एक मगरमच्छ ने सड़क पर कब्जा कर लिया।

Crocodile- India TV Hindi
Crocodile Image Source : FILE

OMG: आपने कई ऐसे मामले देखे होंगे, जिसमें शेर, हाथी या कोई और जानवर सड़क पर अचानक आ जाते हैं और इस कारण रास्ता जाम हो जाता है। ऐसे मामलों में बहुत ध्यान से काम लेना होता है, नहीं तो जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से आया है। यहां एक मगरमच्छ ने सड़क पर कब्जा कर लिया। बीच सड़क पर मगरमच्छ को देखकर लोग सकते में आ गए। बीच सड़क पर यह मगरमच्छ आराम फरमा रहा था। सहमे लोगों को नहीं सूझ रहा था कि क्या किया जाए। जानिए फिर ऐसा क्या हुआ कि लोगों की जान में जान आई।

यूपी के लखीमपुर जिले का है मामला

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक मगरमच्छ ने सड़क पर कब्जा कर लिया। जिले के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के लिलौटी नाथ मंदिर क्षेत्र की ओर जाने वाले रास्ते पर रात करीब साढ़े नौ बजे एक मगरमच्छ ने सड़क पर कब्जा कर लिया। बीच सड़क मगरमच्छ को आराम फरमाता देख लोग सहम गए। उन्हें सूझ नहीं रहा था कि किस तरह सड़क पार करें। जिन राहगीरों को इस रास्ते को पार कर अपनी मंजिल तक पहुंचना था, उनके पैर थम चुके थे। वजह थी कि मगरमच्छ को छेड़ने की हिम्मत कौन जुटाए। इस वजह से आसपास के गावों को जाने वाले लोग काफी देर तक मगरमच्छ के रास्ता छोड़ना का इंतजार करते रहे।

टस से मस न हुआ मगरमच्छ

किसी तरह हिम्मत जुटाकर लोगों ने मगरमच्छ को हटाने के प्रयास शुरू किया। पहले जोर जोर से आवाज दी, डंडे फटकारने के जैसे जतन किए। लेकिन मगरमच्छ टस से मस नहीं हुआ। 

फिर आई लोगों की जान में जान

करीब 15 मिनट बाद जब मगरमच्छ पर लाइट पड़ी तो लाइट पड़ने पर मगरमच्छ झाड़ियों की तरफ चला गया। इसके बाद लोगों की जान में जान आई और वो अपनी मंजिल तक पहुंचे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।