1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क हो या नदी, सावधानी हटी दुर्घटना घटी, Delhi Police ने एक बार फिर अनोखे अंदाज में लोगों को किया सतर्क

सड़क हो या नदी, सावधानी हटी दुर्घटना घटी, Delhi Police ने एक बार फिर अनोखे अंदाज में लोगों को किया सतर्क

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 11, 2024 04:06 pm IST,  Updated : Jan 11, 2024 04:06 pm IST

सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर करने के पीछे दिल्ली पुलिस का उद्देश्य लोगों को सेफ ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना है।

दिल्ली पुलिस ने शेयर किया वीडियो- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस ने शेयर किया वीडियो Image Source : DELHI POLICE TWITTER

दिल्ली पुलिस को यह बात समझ में आ गई है कि लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना है तो उन्हें सोशल मीडिया का ही इस्तेमाल करना पड़ेगा। जिस तरह समय बदल रहा है, ठीक उसी तरह दिल्ली पुलिस भी खुद को अपडेट कर रही है और लोगों के बीच मीम के रास्ते पहुंच रही है। ऐसे कई वीडियो आपने आज तक देखे होंगे जिसमें दिल्ली पुलिस ने मीम या वायरल ट्रेंड का इस्तेमाल करते हुए अपनी बात लोगों तक पहुंचाई है। और अगर नहीं देखा है तो कोई बात नहीं, आज आप जान जाएंगे कि दिल्ली पुलिस किस तरह लोगों को अलर्ट करती है।

दिल्ली पुलिस का तरीका ही अलग है

सोशल मीडिया पर अभी कुछ दिनों पहले एक वीडियो काफी वायरल हो रहा था। उस वीडियो में नदी के बीच में दो नाव आपस में टकराते हुए नजर आते हैं। हादसे से बचने के लिए कई लोग समय रहते पानी में कूद जाते हैं। दिल्ली पुलिस ने समझा कि लोगों को सतर्क करने के लिए यह एक अच्छा वीडियो हो सकता है। फिर क्या, दिल्ली पुलिस ने वीडियो एडिट किया, एक बढ़िया गाना लगाया और अपने संदेश के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। दिल्ली पुलिस ने वीडियो के अंत में लिखा है कि, 'सड़क हो या नदी, सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।' वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने कही ये बात

इस वीडियो को दिल्ली पुलिस ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है कि, अपने लेन में ड्राइव करें वरना ऐसा अंत हो सकता है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को करीब 4 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मुझे दिल्ली पुलिस का ट्विटर हैंडल बहुत पसंद है। समय के साथ हमारी दिल्ली पुलिस बदल रही है। एक यूजर ने लिखा है- सर जी ये तो पक्का हिट एंड का मामला बनता है।

ये भी पढ़ें-

इसे कहते हैं शेर को सवा शेर मिलना, अंकल ने Savage Reply से लड़की का मुंह कराया बंद, देखें Video

डोसा बेचने वाले अंकल ने पढ़े-लिखे लोगों पर कसा तंज, बोले- 'मैं कम पढ़ा-लिखा हूं तभी...'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।