दुनिया में अलग-अलग किस्म के लोग रहते हैं। इनके कारनामे सुनकर लोगों को भरोसा ही नहीं होता कि ऐसे इंसान भी धरती पर रह रहे। कुछ ऐसी ही एक कहानी सोशल मीडिया पर सामने आई है। जहां एक लड़की ने अजीबोगरीब खुलासा किया है। स्पेन की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पाउला गोनू ने बताया कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक रोमांटिक डेट पर गई थी। आगे उसने बताया कि इस दौरान वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने घुटने का मांस पकाकर खाया था।
Related Stories
ऑपरेशन में निकाला गया था लड़की के घुटने का मांस
स्पेनिश इंफ्लूएंसर ने बताया कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ रात के खाने में अपने घुटने का मांस खाया था। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों किया लड़की ने और ये कैसे संभव है कि कोई अपना ही मांस खा ले। तो पाउला ने बताया कि डेट से कुछ दिन पहले उसके घुटने का ऑपरेशन हुआ था। जिसमें ऑपरेशन के दौरान पाउला के घुटने से मांस का टुकड़ा बाहर निकाला गया था।
बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खाया अपना मांस
इसके बाद पाउला ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें अपने घुटने का मांस घर ले जाने का भी ऑप्शन दिया था। फिर वह सर्जरी के बाद अपने घुटने के मांस को घर लेकर आई। मांस को सड़ने से बचाने के लिए उसने उसे फ्रिजर में रख दिया था। बाद में जब उसने अपने बॉयफ्रेंड को रोमांटिक डेट पर बुलाया तब उसने अपने घुटने के मांस को पकाकर उसके साथ मिलकर खाया।
ये भी पढ़ें:
Video: अंधेरे में कुत्ते पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई शिकार की घटना