1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: एक कार की वजह से पूरा रोड हो गया है ब्लॉक, तेज दिमाग है तो बताइए किसे हटाने से रास्ता हो पाएगा क्लियर

Optical Illusion: एक कार की वजह से पूरा रोड हो गया है ब्लॉक, तेज दिमाग है तो बताइए किसे हटाने से रास्ता हो पाएगा क्लियर

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 29, 2023 11:15 am IST,  Updated : Jun 29, 2023 11:15 am IST

सड़क पर एक कार वाले की गलती की वजह से पूरा रोड ब्लॉक हो गया है। ट्रैफिक पुलिस को भी नहीं समझ आ रहा कि इस जाम से कैसे निजात पाएं। अगर आपका दिमाग तेज है तो बताइए कि कौन सी कार को हटाने से जाम क्लियर हो जाएगा।

Optical Illusion- India TV Hindi
कौन सी कार को हटाने से जाम खुल पाएगा? Image Source : BRIGHT SIDE

Optical Illusion की ऐसी तस्वीरें हमारे दिमाग के साथ-साथ नजरों से भी खेलती हैं। तस्वीर में जो हमें दिखता है सच्चाई उससे काफी अलग होती है। पहली नजर में तस्वीर कुछ और दिखती है लेकिन जब हम उस तस्वीर को गौर से देखते हैं तो सच्चाई कुछ और ही निकल कर सामने आती है। ऑप्टिकल इल्यूजन में ऐसे कई चैलेंज होते हैं जो हमारे नजरों को परखती हैं। कुछ ऐसे भी चैलेंज होते हैं जिससे हमें अपने दिमाग का पता चलता है कि हमारा दिमाग कितना तेज काम करता है।

किस कार को हटाने से जाम खुल जाएगा?

आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही चुनौती लेकर आए हैं जो आपके दिमाग को हिला कर रख देगी। तो चलिए अब इस चैलेंज को सॉल्व कर के दिखाइए। ऊपर एक तस्वीर दी गई है। उस तस्वीर में दिख रहा है कि एक सड़क पर कारों का जामवाड़ा लग गया है। एक कार की वजह से पूरा ट्रैफिक जाम हो गया है। अब चौराहे पर लगे जाम को आपको छुड़ाना है। तो अपना तेज दिमाग दौड़ाइए और बताइए कि कौन सी कार को आप सबसे पहले हटाएंगे तो जाम खुल जाएगा। ध्यान रहे कि इस चुनौती को हल करने के लिए आपको पास ज्यादा समय नहीं है। यह पहेली आपको 20 सेकंड के अंदर सुलझानी है।

क्या आप जाम छुड़ा सकते हैं?

आपको बता दें कि इसे सुलझाने के लिए कई लोगों ने कोशिश की लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाएं। अगर आपने इस पहेली को हल कर दिया तो समझिए कि आप बहुत ही होशियार इंसान हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है। 

Optical Illusion
Image Source : BRIGHT SIDEकौन सी कार को हटाने से जाम खुल पाएगा?

ये रहा सही जवाब

अगर आपने पहेली को सुलझा लिया तो आप अपनी पीठ थपथपा सकते हैं। जिन लोगों को अभी भी ये समझ में नहीं आया कि किस कार को हटाने से जाम खुल जाएगा, तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम हैं यहां आपकी मदद करने के लिए। सबसे पहले आप ये देखिए कि किस कार की वजह से रास्ता जाम है। तो 3 नंबर की जो लाल कार दिख रही है अगर आप उसे रास्ते से हटा दें तो सड़क पर लगा जाम तुरंत खुल जाएगा।

ये भी पढ़ें:

इसे क्या कहते हैं? कुछ याद आया, सिर्फ 90s के बच्चे ही दे पाएंगे सही जवाब

इस कमरे में बिल्ली कहीं छुप गई है, मालिक उसे खोज-खोजकर परेशान है, क्या आप उसे खोज सकते हैं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।