1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: बुझो तो जानें, बाहर जाने के लिए इनमें से कौन सा रास्ता सुरक्षित है? सिर्फ तेज दिमाग वाले ही बता पाएंगे जवाब

Optical Illusion: बुझो तो जानें, बाहर जाने के लिए इनमें से कौन सा रास्ता सुरक्षित है? सिर्फ तेज दिमाग वाले ही बता पाएंगे जवाब

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 27, 2023 11:44 am IST,  Updated : Jun 27, 2023 11:44 am IST

IQ Test: आपको बाहर जाने के लिए 4 दरवाजे दिए गए हैं। इनमें से किसी एक दरवाजे से आप सुरक्षित निकल सकते हैं। लेकिन अन्य दरवाजों से बचकर निकल जाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। अब आपको किस दरवाजे से सुरक्षित निकलना है वह बताना होगा।

कौन से दरवाजे से आप...- India TV Hindi
कौन से दरवाजे से आप बाहर निकलेंगे? Image Source : BRIGHT SIDE

ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें हमारे दिमाग को बहुत तेज बनाने का काम करती है। इसके साथ ही हमें अपनी सोच का स्तर भी पता चलता है कि हम कहां तक सोच सकते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें वायरल होती हैं जो हमारे दिमाग को हिला कर रख देती हैं। ऐसी ही एक पहेली आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। इस पहेली को जो भी हल कर देगा वह खुद को एक तेज दिमाग वाला इंसान समझ सकता है। इस पहेली को हल करने के लिए कई लोगों ने कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। 

आप किस दरवाजे से सुरक्षित निकल सकते हैं?

तो चलिए अब आप समझ लीजिए कि आपको इस पहेली में क्या करना है। ऊपर एक तस्वीर दी गई है। जिसमें 4 दरवाजे हैं। अब आपको इनमें से किसी एक दरवाजे से बाहर जाना है। जो भी दरवाजा सबसे ज्यादा सुरक्षित है आपको उसी दरवाजे से बाहर निकलना पड़ेगा। लेकिन यहां हर दरवाजे पर आपकी मौत खड़ी होकर आपका इंतजार कर रही है। अगर आप पहले दरवाजे से जाएंगे तो आपको पिरान्हा मछली खा सकती है। दूसरे से जाएंगे तो आपको करंट लग सकता है। तीसरे से जाने पर एक निन्जा तलवार लिए काटने को खड़ा है। वहीं, चौथे दरवाजे पर मगरमच्छ अपना मुंह खोले शिकार के इंतजार में खड़ा है। अब आपको इन चारो दरवाजों में से कोई एक दरवाजे से जाना है जो सबसे सुरक्षित है आप उनसे ही जा पाएंगे अन्यथा आपकी मौत निंश्चित है। तो अब आप बताइए कि आप कौन से दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकल सकते हैं।   

Optical Illusion
Image Source : BRIGHT SIDEकौन से दरवाजे से आप बाहर निकलेंगे?

समय का ध्यान रहे

ध्यान रहे इस पहेली को बुझाने के लिए आपके पास ज्यादा समय नहीं है। आपको इसे 30 सेकंड में हल कर के बताना है। 

ये रहा सही जवाब

तो चलिए अब आपका समय समाप्त हो चुका है। उम्मीद करते हैं कि आपने अपना उत्तर सोच लिया होगा। जिन लोगों को अब भी यह पहेली समझ में नहीं आया वह परेशान न हो। उनकी मदद के लिए हम हैं। अब आपको हम इस पहेली का उत्तर बता रहे हैं। जिस व्यक्ति को बाहर निकलना होगा वह सुरक्षित सिर्फ दूसरे दरवाजे से जा सकता है क्योंकि दूसरे दरवाजे के पास लटक रहा तार जब तक पानी से छू नहीं जाता तब तक आप सुरक्षित हैं। ऐसे में आप लटक रहे तार को हाथ से हटाकर सुरक्षित निकल सकते हैं। 

Optical Illusion
Image Source : BRIGHT SIDEये रहा सही जवाब।

ये भी पढ़ें:

बड़े दिलवाले निकले चोर, लूटने आए कपल के पास मिले सिर्फ 20 रुपए, इमोशनल होकर थमा गए 100 का नोट

बंदरों के झुंड को शेरनियों ने घेरा लेकिन नहीं कर पाईं एक भी शिकार, देखें यह खतरनाक Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।