1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घर के बाहर पापा अपनी परी को सिखा रहे थे स्कूटी, प्यारी बिटिया ने उन्हें ही उड़ा दिया, देखें ये Video

घर के बाहर पापा अपनी परी को सिखा रहे थे स्कूटी, प्यारी बिटिया ने उन्हें ही उड़ा दिया, देखें ये Video

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Dec 18, 2023 03:56 pm IST,  Updated : Dec 18, 2023 03:56 pm IST

सोशल मीडिया पर एक अंकल जी की बेटी की स्कूटी चलाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लड़की ने अपने पापा को ही शिकार बना लिया।

लड़की ने स्कूटी से अपने पापा को ही टक्कर मार दिया।- India TV Hindi
लड़की ने स्कूटी से अपने पापा को ही टक्कर मार दिया। Image Source : SOCIAL MEDIA

पापा की परी सिर्फ एक शब्द नहीं, ये पूरा का पूरा एक व्यक्तित्व है। जिसे सोशल मीडिया पर घर की लाडली बेटियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर उन बेटियों के लिए इस शब्द का ज्यादा इस्तेमाल होता है जो वाहनों को चलाने में अनाड़ी होती हैं या गाड़ियों के ब्रेक पैर से लगाती हैं। ऐसी ही एक पापा की परी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लड़की के पापा उसे घर के बाहर स्कूटी चलाना सीखा रहे हैं लेकिन प्यारी बिटिया ने अपने पापा को ही स्कूटी से ठोक दिया।

पापा को ही मार दी टक्कर

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की को उसके पापा घर के बाहर स्कूटी चलाना सीखा रहे हैं। इस दौरान वह उसे स्कूटी कैसे स्टार्ट करनी है और उसे कैसे संभालते हुए चलानी है ये सब सीखा रहे हैं। इतना बताकर वह आगे की ओर बड़ जाते हैं। तभी उनकी प्यारी बेटी स्कूटी को स्टार्ट करती है और इतनी तेजी से उसे एक्सलरेट करती है कि स्कूटी उससे आउट ऑफ कंट्रोल हो जाती है। इसके बाद वह स्कूटी लेकर अपने पापा को ही टक्कर मार देती है।

वीडियो देख लोगों ने लड़की के लिए मजे

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @dj.aadya_official_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 18 मिलियन लोगों ने देखा और सवा तीन लाख लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद तो लोगों की हंसी रूकने का नाम नहीं ले रही है। लोग वीडियो को देखने के बाद उस पर कमेंट कर पापा की परी का खूब मजाक उड़ाया। कई लोगों ने लिखा कि पापा की ही गलती थी जो स्कूटी के बीच में आ गए।

ये भी पढ़ें:

सर्दी में गाड़ी के शीशे पर जम जाता है ओस तो हटाने के लिए करें ये काम, दिल्ली पुलिस ने Video शेयर कर दी सही जानकारी

नशे में चूर वकील साहब रोड पर ही निकाल लिए रिवाल्वर और दिखाने लगे अपना भौकाल, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।