1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे भईया ये कब से होने लगा, सैलुन में बैठकर दाढ़ी बनवाती दिखी लड़की, Video हुआ वायरल

अरे भईया ये कब से होने लगा, सैलुन में बैठकर दाढ़ी बनवाती दिखी लड़की, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 12, 2024 05:10 pm IST,  Updated : Apr 12, 2024 05:10 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की किसी सैलुन में दाढ़ी क्लिन करवाती हुई नजर आ रही है। वीडियो देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें मनोरंजन के लिए बनाया जाता है। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आप भी जानते होंगे कि हर दिन डांस, एक्टिंग और टैलेंट से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा कुछ वीडियो लड़ाई झगड़े और अश्लील हरकत करते हुए कपल के भी वायरल होते हैं। मगर इन वीडियो के अलावा कभी-कभी ऐसा भी वीडियो वायरल हो जाता है जिन्हें देखने के बाद इंसान दंग हो जाता है। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा कि आपने जो भी देखा है, वह सच है या नहीं।

लड़की का वीडियो हुआ वायरल

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की सैलुन में बैठी हुई नजर आ रही है। अब आपको बताते हैं कि इस वीडियो में हैरान करने जैसा क्या है। दरअसल लड़की के गालों पर शेविंग क्रीम लगा हुआ है और बारबर उसकी दाढ़ी क्लिन करता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो कब का है और किस जगह का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये ट्रेंड कब चालू हुआ?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अरे ये क्या हो रहा है? दूसरे यूजर ने लिखा- दाढ़ी आती होगी बेचारी को।

ये भी पढ़ें-

प्रदूषण से बचने के लिए बच्चे ने बताया गजब का तरीका, पढ़ने के बाद जमीन पर हो जाएंगे लोट-पोट

ये चप्पल पहनने के लिए बनाया है या फिर इसमें सोना है? Video देखने के बाद आपके दिमाग में आएगा यही सवाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।