एक लड़की ने पीरियड के लिए Swiggy Instamart से सैनिटरी पैड मंगवाया था। लेकिन जब लड़की ने पार्सल खोलकर देखा तो Swiggy ने साथ में कुछ ऐसी चीज भेज दी थी कि वह सोच में पड़ गई। दरअसल, ट्विटर पर समीरा (@sameeracan) नाम की लड़की ने एक ट्वीट किया जिसमें उसने बताया कि उसने Swiggy Instamart से सैनिटरी पैड्स ऑर्डर किए थे लेकिन डिलीवरी करने वाला पैड्स के साथ-साथ उसे चॉकलेट्स और कुकीज भी देकर चला गया। लड़की द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किया गया यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। Swiggy ने लड़की के ट्विटर पोस्ट पर रिप्लाई भी किया है।
Related Stories
पार्सल को लेकर किया ट्वीट
समीरा ने अपने ट्वीट में लिखा था- Swiggy Instamart से सैनिटरी पैड मंगवाया, पर इसके साथ चॉकलेट कुकीज का एक बॉक्स भी मिला। सोचने वाली बात है। पता नहीं ये किया किसने, डिलीवरी करने वाले ने या दुकानदार ने? लड़की के इस पोस्ट पर Swiggy Care ने रिप्लाई करते हुए लिखा,"समीरा, हम बस यही चाहते हैं कि आपका दिन सुखद रहे।"
Swiggy के इस तरीके को लेकर यूजर्स ने किया तारीफ
Swiggy के इस रिप्लाई को लेकर इंटरनेट यूजर्स ने उसके इस भाव की खूब सराहना की। कुछ यूजर्स ने लिखा कि Swiggy अपने प्रोमोशन के लिए कस्टमर्स को इस तरह के गिफ्ट्स भेजते रहता है। वहीं एक यूजर ने लिखा, "Swiggy अपने कस्टमर्स को खुश करने के लिए और अपने उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ऐसा करता है।" दूसरे यूजर ने लिखा कि कुछ भी हो लेकिन यह एक अच्छा जेस्चर था। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह मार्केटिंग का हिस्सा है लेकिन तरीका बहुत अच्छा है। फिलहाल इस ट्वीट को अब तक 90 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।