1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी में क्या कभी आपके साथ हुआ है ऐसा खेल? Video देखकर कई लोग कर पाएंगे खुद से रिलेट

शादी में क्या कभी आपके साथ हुआ है ऐसा खेल? Video देखकर कई लोग कर पाएंगे खुद से रिलेट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 15, 2024 11:01 am IST,  Updated : Mar 15, 2024 11:01 am IST

वायरल हो रहे वीडियो में एक मेहमान के साथ गजब का खेल होता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को देखने के बाद आपको भी अपना समय जरूर याद आ जाएगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया वैसे तो हर दिन कई वीडियो देखने को मिलते हैं। मगर कुछ वीडियो ऐसे भी नजर आ जाते हैं जिसे इंसान खुद से काफी रिलेट कर पाता है। सोशल मीडिया पर स्टूडेंट्स को पढ़ाई से जुड़े, नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस से जुड़े वीडियो कई बार देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है, जिसे कई लोग अपने आप से रिलेट कर पाएंगे। शादी के फंक्शन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में खुद से रिलेट होता हुआ ऐसा क्या नजर आ रहा है।

वीडियो में क्या दिखाई दिया?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो किसी के शादी के फंक्शन का है। वीडियो शादी में खाना खुलने के बाद का है। कई लोग एक जगह खड़े होकर गर्म नान के आने का इंतजार कर रहे हैं। इसी भीड़ में एक शख्स खड़ा है जो नान के आते ही उसे उठाकर अपने प्लेट में रख लेता है प्लेट को बाहर की तरफ कर लेता है और फिर से नान का इंतजार करता है। मगर इतने ही देर में उसके साथ खेल हो जाता है और दूसरा शख्स उसके प्लेट से नान लेकर गायब हो जाता है। अपनी प्लेट को खाली देखने के बाद वह भी दंग हो जाता है। किसी ना किसी शादी में आपने भी ऐसा किया होगा या फिर आपके साथ ऐसा हुआ होगा। मनोरंजन की दृष्टि से बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर neeraj_nama_ktp नाम के अकाउंट से शेयर करते हुए कैप्शन में 'शादी में बच के रहना' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ऐसा तो मैं भी करती थी। दूसरे यूजर ने लिखा- 4 बार देखा मगर हंसी नहीं रुक रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- मैंने भी यह ट्राइ किया है, बस 6 बार। वहीं एक यूजर ने लिखा- ऐसा होता है।

ये भी पढ़ें-

चाय की दुकान पर बैठा बंदर और धोने लगा बर्तन, Video देखकर आप भी हो जाएंगे दंग

शख्स ने अपनी ऑटो के पीछे लिखवाया ऐसा स्लोगन कि देखते ही हो गया वायरल, पढ़कर आप भी नहीं लेंगे पंगा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।