हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी लोगों के बीच लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी अजीबो-गरीब हरकत करते हुए लोगों को वीडियो वायरल हो जाता है। लेकिन कभी-कभी सोशल मीडिया पर किसी जानवर का भी वीडियो वायरल होता है जिसमें वो ऐसी हरकत करते हैं जो इंसानों का दिल जीत लेता है या फिर उन्हें हैरान कर देता है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर बंदर का वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आपको पहली बार में यकीन भी नहीं होगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
बर्तन धोता दिखा बंदर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा वीडियो किसी इलाके के एक चाय की दुकान का है। यहां मौजूद हर इंसान की नजर वहां बैठे बंदर पर टिकी हुई है। जब आप देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे क्योंकि बंदर वहां बैठकर बर्तन धोता हुआ नजर आ रहा है। एक इंसान भी इतने लगन से बर्तन नहीं धोता होगा, जिस लगन से वह बंदर वहां पर बर्तन धो रहा है। वीडियो इसी कारण सोशल मीडिया पर वायलर हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 10 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो में सबसे ऊपर टेक्स्ट में लिखा है कि, 'इंटर्नशीप के बाद होटल मैनेजमेंट के छात्र।' वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट में हंसने वाली इमोजी को शेयर कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
शख्स ने अपनी ऑटो के पीछे लिखवाया ऐसा स्लोगन कि देखते ही हो गया वायरल, पढ़कर आप भी नहीं लेंगे पंगा
ये बांग्लादेशी जुगाड़ है भईया! Video देखने के बाद हिल जाएगा आपका भी दिमाग, लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स