पुराने समय में भी शादियां होती थी और आज के समय में भी शादियां होती हैं। मगर आजकल होने वाली शादियों में काफी बदलाव आ गए हैं। आजकल डेस्टिनेशन वेडिग, प्री-वेडिंग शूट जैसी चीजे भी शादियों में जुड़ गई हैं। आप भी ऐसी कई जोड़ियों को जानते ही होंगे जिन्होंने प्री-वेडिंग शूट करवाया होगा। आपने आज तक अलग-अलग तरह के कई शूट देखे होंगे मगर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जो देखने को मिला, वैसा नजारा शायद ही कहीं देखा होगा। वीडियो देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।
Related Stories
वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की पूरी तरह से दुल्हन की तरह सजी हुई है और सड़क के किनारे खड़ी है। मगर अगले ही पल कुछ ऐसा दिखता है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दुल्हन अचानक पीठ की तरफ से झुककर जमीन को अपने हाथों से छू लेती है। इसके बाद वह अपने हाथ और पैर दोनों से ही उल्टा चलने लगती है। वहां मौजूद हर इंसान दुल्हन को इस तरह चलते हुए देखता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऐसा कौन प्री वेडिंग शूट करवाता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- रील का नशा है। दूसरे यूजर ने लिखा- मंजुलिका बन गई ये तो। तीसरे यूजर ने लिखा- भूतनी है ये तो। एक अन्य यूजर ने लिखा- जिसे ससुराल वालों को डराना होता है।
ये भी पढ़ें-
आप में से किसी ने भी नहीं देखा होगा ऐसा वेडिंग फोटो शूट, Video देखकर लोग करने लगे मजेदार कमेंट्स
पापड़ पर जान छिड़कने वालों के लिए ही वायरल हो रहा है यह Video, एक बार देखना तो बनता है