Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चमत्कार! 2 टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर, खुद चलकर बाहर आया शख्स, हादसे का लाइव VIDEO रोंगटे खड़े कर देगा

चमत्कार! 2 टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर, खुद चलकर बाहर आया शख्स, हादसे का लाइव VIDEO रोंगटे खड़े कर देगा

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2
Published : Feb 12, 2026 10:12 am IST, Updated : Feb 12, 2026 10:36 am IST

रोंगटे खड़े करने वाले नजारे में देखेंगे कि कार ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ट्र्रैक्टर 2 हिस्सों में बंट गया। लेकिन फिर जो दिखा वो किसी चमत्कार से कम नहीं है।

ujjain accident tractor broke into two pieces- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT एक्सीडेंट में 2 टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर।

उज्जैन के महिदपुर में हुई एक घटना किसी चमत्कार से कम नहीं है। घटना का दिल दहला देने वासा लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार एक कार ने ट्रैक्टर को ऐसी टक्कर मारी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए, लेकिन उसमें मौजूद दो लोग सुरक्षित ट्रैक्टर से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि एक युवक को चोट आई है जिसका उपचार चल रहा है।

ट्रैक्टर से सुरक्षित निकला ड्राइवर

यह भयावह हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैरानी और राहत की बात यह है कि इतने भीषण हादसे के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद इसे एक चमत्कार के रूप में देखा जा रहा है। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पूरी तरह से अलग हो गया। वीडियो में ड्राइवर ट्रैक्टर से बाहर निकलते हुए नजर आ रहा है। 

ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे, कार भी क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर उज्जैन से 60 किमी दूर महिदपुर में करीब 11:43 बजे काजीखेड़ी स्थित पेट्रोल पंप के सामने ट्रैक्टर और एसयूवी कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह अलग हो गया। वहीं कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

देखें वीडियो-

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक के हाथ-पैर में चोट आई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल चालक को इलाज के लिए उज्जैन ले जाया गया। वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

(रिपोर्ट- प्रेम डोडिया)

यह भी पढ़ें-

नोएडा सेक्टर 62 में डबल एक्सीडेंट, घायल ड्राइवर को बचाने आए लोगों को ट्रक ने रौंदा, कई फुट हवा में उछले

शादी वाले दिन एक्सीडेंट में दामाद-ससुर की मौत, 28 साल पहले भी बारात में हुआ था हादसा

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement