1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. माइनस डिग्री के तापमान में जवानों ने 'काला चश्मा' पर किया जबरदस्त डांस, Viral Video देखकर मन हो जाएगा खुश

माइनस डिग्री के तापमान में जवानों ने 'काला चश्मा' पर किया जबरदस्त डांस, Viral Video देखकर मन हो जाएगा खुश

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 11, 2022 10:41 pm IST,  Updated : Nov 11, 2022 10:47 pm IST

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर भारतीय जवानों ने तहलका मचाया हुआ है। जवानों का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वो 'काला चश्मा' सॉन्ग पर शानदार डांस स्टेप्स करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।

Viral Video- India TV Hindi
Viral Video Image Source : INDIA TV

Viral Video: कश्मीर को धरती स्वर्ग कहा जाता है। सर्दियों में यहां कि वादियां हर किसी का मन मोह लेती है। ऐसे में अगर कश्मीर की वादियों से एक हसीं वीडियो सामने आ जाए तो सोचिए आपका मन किस तरह झूम उठेगा। ऐसा ही एक प्यारा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय आर्मी के जवानों को खुशी से झूमता हुआ देखा जा सकता है। जवानों का डांस देखकर हर किसी के मुंह से 'वाह' ही निकल रहा है। बर्फीले पहाड़ों पर आर्मी के जवानों का डांस लोगों को हर स्थिति में खुश रहने के लिए प्रेरित कर रहा है। 

आर्मी जवानों के डांस का यह वीडियो ट्विटर यूजर मनीष प्रसाद ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी जवान बॉलीवुड के फेमस सॉन्ग 'काला चश्मा' पर जबरदस्त डांस कर रहे हैं। जवानों का डांस स्टेप इतना शानदार है कि इसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में उनकी खुशी भी साफ देखी जा सकती है। 

वायरल डांस वीडियो को खबर लिखे जाने तक  400 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि 100 से ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है। वहीं ट्विटर यूजर लगातार वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। हर किसी को आर्मी के जवानों पर गर्व है, जो हर हालात में अपनी हिम्मत बांधें रखते हैं और देश की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं।

ये भी पढ़ें: Winter Songs: सर्दियों में बॉलीवुड के ये 5 गाने आएंगे आपको पसंद, ड्राइविंग से लेकर डेट तक पर जमा देंगे रंग

बता दें कि 'काला चश्मा' फिल्म 'बार बार देखो' का गाना है। फिल्म का यह गाना लोगों के बीच काफी फेमस हुआ था। आज भी यह गाना ट्रेंड में और शादी, पार्टियों की जान बना हुआ है। इस गाने में कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने काफी बेहतरीन डांस किया है। 'काला चश्मा'  गाने को अमर अर्शी, बादशाह और नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है।

 

ये भी पढ़ें-

अंग्रेजी-हिंदी नहीं, फर्राटेदार संस्कृत बोलता है ये कैब ड्राइवर; देखें वायरल वीडियो

माता सीता के खिलाफ विकास दिव्यकीर्ति ने की कथित विवादित टिप्पणी, आखिर क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

OMG: तेंदुए और कुत्ते का बीच सड़क पर हुआ आमना-सामना, VIDEO देखकर लोगों ने दांतों तले दबा ली उंगली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।