1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये साइकिल है या घोडा? अगर आपको समझ में आए तो बताइए

ये साइकिल है या घोडा? अगर आपको समझ में आए तो बताइए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 14, 2023 11:44 am IST,  Updated : Aug 14, 2023 11:44 am IST

लोग कभी-कभी कुछ ज्यादा ही दिमाग लगा देते हैं और कुछ ऐसा बना देते हैं जिसे देख आदमी का दिमाग ही हिल जाए। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने वाला हर आदमी कन्फ्यूज हो गया है।

ये साइकिल है या घोडा?- India TV Hindi
ये साइकिल है या घोडा? Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में एक्सपेरिमेंट करने वाले लोगों की कोई नहीं है। कोई खाने-पीने की चीजों पर एक्सपेरिमेंट करता है, तो कोई अपने कपड़ों पर एक्सपेरिमेंट करता है। ऐसे कई लोगों को आप जानते भी होंगे। मगर अभी एक इंसान ने गाड़ी पर नया एक्सपेरिमेंट किया है। उसकी इस नई खोज को देखने के बाद सभी लोग हैरान हो गए हैं। उसने जो बनाया है, वो देखने के बाद समझ में ही नहीं आ रहा है कि इसका नाम क्या है?

ये घोड़ा है या साइकिल?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक इंसान ने कुछ ऐसा बनाया है जो पुरी तरह से ना तो साइकिल है और ही कोई जानवर। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो इंसान एक सीट पर बैठा है जिसमें नीचे दो पहिए और दो पैर लगे हुए हैं। इसके साथ ही उसमें साइकिल की तरह एक पैडल भी है और हैंडल की जगह एक घोड़े का मुंह लगा हुआ है। अब इसे देखने के बाद लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि इसे हम बोले तो क्या बोले। अगर आपको कुछ समझ में आए तो हमें जरूर बताइएगा।

वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @Figen नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। इस खबर के लिखे जाने तक वीडियो को 492.4K लोग देख चुके हैं और 6 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- क्या खोज है? तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि इससे आपको चलने की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। आपको इस इंसान की ये खोज कैसी लगी, कमेंट करके जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें-

भारतीय सेना के सामने अपनी इज्जत बचाता दिखा पाकिस्तान, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

शेर को छेड़ना युवक को पड़ा भारी, चबा गया उसकी उंगली, खौफनाक वीडियो इंटरनेट पर वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।