1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बदन पर कपड़े कम हों चलेंगे मगर ट्रैफिक के नियम नहीं टूटेंगे, चचा का Video आप भी देखिए

बदन पर कपड़े कम हों चलेंगे मगर ट्रैफिक के नियम नहीं टूटेंगे, चचा का Video आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 08, 2025 02:44 pm IST,  Updated : Sep 08, 2025 04:50 pm IST

कई सारी गाड़ियों के बीच में एक ऐसी स्कूटी दिखी जो उसे चलाने वाले आदमी के कारण वायरल हो गई। आप जब वीडियो देखेंगे तो अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/VIKKI_CHAUDHAARY

हर दिन कहीं पर जाते हुए सड़क पर कुछ न कुछ अतरंगी नजर आ ही जाता है। कुछ लोग उसे देखकर आगे बढ़ जाते हैं तो वहीं बहुत सारे लोग उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते देते हैं जिसे फिर इंटरनेट की जनता भी देखती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा यूनिक होता है, वो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपकी टाइमलाइन पर भी एक से बढ़कर एक वायरल कंटेंट आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो के वायरल होने का क्या कारण है।

वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बहुत सारे लोग अलग-अलग वाहन के जरिए अपने गंतव्य पर जा रहे हैं। उन्हीं सभी के बीच में एक अंकल दिखते हैं जो बहुत ही यूनिक कपड़ों में कहीं जा रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अंकल ने ट्रैफिक के नियम का पालन किया हुआ है। वो हेलमेट पहनकर स्कूटी चला रहे हैं। अब वो बात अलग है कि उनके बदन पर कपड़े कुछ कम है। अंकल बस बनियान और कच्छे में ही स्कूटी चलाकर आगे जा रहे हैं। अब वो ऐसा क्यों कर रहे हैं, ये तो नहीं पता मगर वीडियो जरूर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर vikki_chaudhaary नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हेलमेट है भाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भर-भरकर हंसने वाली इमोजी शेयर की है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कपड़े बारिश की वजह से स्कूटी में रख लिए होंगे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

थोड़ा वजन घटाओ और लाखों कमाओ, एक कंपनी ने कर्मचारियों को दिया गजब का हेल्थी ऑफर

क्या गुंडी बनेगी रे तू! लड़की ने ऐसा क्या किया जो लोग लेने लगे मजे, Video भी हो रहा है खूब वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।