1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. kaisa hoga Aapka Bhavishya: अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो इस तस्वीर में छिपे सिंबल को बताइए

kaisa hoga Aapka Bhavishya: अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो इस तस्वीर में छिपे सिंबल को बताइए

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 19, 2023 06:54 pm IST,  Updated : Feb 19, 2023 06:54 pm IST

क्या आप इस खूबसूरत पेंटिंग में छिपे हुए सिंबल को पहचान सकते हैं? यह एक दिलचस्प ऑप्टिकल इल्यूजन गेम है। इस पेंटिंग में एक सीक्रेट सिंबल छिपा हुआ है।

Optical Illusion- India TV Hindi
Optical Illusion Image Source : SOCIAL MEDIA

अपने भविष्य के बारे में पता लगाना चाहते हैं तो इस तस्वीर को गौर से देखिए। यह एक पेंटिंग है। यह पेंटिंग एक ऑप्टिकल इल्यूजन की तरह ही है। इस बनाने वाले का नाम ओलेग शूप्लाक है। वह ऐसी ही पेंटिंग बनाते हैं जिसमें पेंटिंग में न केवल अन्य वस्तु बल्कि कई जीव भी छुपे होते हैं। उनके पेंटिंग में कुछ न कुछ मतलब छुपा होता है जो इसे और भी रोचक बनाता है। क्या आप इस खूबसूरत पेंटिंग में छिपे हुए सिंबल को पहचान सकते हैं? यह एक दिलचस्प ऑप्टिकल इल्यूजन गेम है। इस पेंटिंग में एक सीक्रेट सिंबल छिपा हुआ है। क्या आप इसे खोज सकते हैं, अगर आपने उस सिंबल को खोज दिया तो हम आपको बताएंगे कि आपका आने वाला समय कैसा होगा। आपका भविष्य उज्जवल है या नहीं। 

पेंटिंग में छुपे हुए सिंबल को बताएं

पेंटिंग को ऐसे देखा जाए तो एक महिला का चेहरा नजर आ रहा है लेकिन उसके चेहरे के पीछे एक सिंबल छुपा हुआ है जो कम लोगों को ही समझ में आ रहा है। आपको बस ये करना है कि उस पेंटिंग में छिपे हुए सिंबल को पहचानना है। तो चलिए उसे खोजकर बताइए। उम्मीद करते हैं कि आपको तस्वीर के अंदर छिपा हुआ सिंबल मिल गया होगा। नहीं मिला तो कोई बात नहीं हम आपको बताते हैं कि क्या है वह सिंबल जो इस पेंटिंग में छुपा हुआ है। 

Optical Illusion
Image Source : SOCIAL MEDIAOptical Illusion

Optical Illusion
Image Source : SOCIAL MEDIAOptical Illusion

पहचान गए तो ऐसा होगा आपका भविष्य

पहले तो पेंटिंग को ध्यान से देखिए। इसमें आप देखेंगे कि महिला के चेहरे में बने हुए उसके आंख और नाक एक अनोखे पक्षी की तरह दिख रहा है। यह पक्षी अपना पंख फैलाए हुए है। यह एक सारस की तरह दिख रहा है। चलिए अब आपको ये भी बता दें कि इससे आपका भविष्य कैसे पता लगाया जा सकता है। तो पेंटिंग में एक सारस भी दिख रहा है। जो इस बात को दर्शाता है कि आपलोगों के लिए कुछ सकारात्मक चीजें आने वाली हैं। एक विशेषज्ञ के अनुसार, सारस आनंद का प्रतीक है। यह हमें याद दिलाता है कि क्षितिज पर एक उज्ज्वल भविष्य है। सारस आशा का भी प्रतिनिधित्व करते हैं, और कहा जाता है कि जहां आशा है, वहां एक रास्ता है। वे आमतौर पर नवजात शिशुओं से भी जुड़े होते हैं।

यह भी पढ़ें:

जर्मन लड़की ने भारतीय से की शादी, अब कर रही खेतों में काम, देखें Video

"Excuse me! खिड़की खोल दीजिए, गुटखा थूकना है...", बंदे ने एयरहोस्टेस से की अजीबोगरीब हरकत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।