1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: कामवाली बाई का पापी इश्क, चोरी कर प्रेमी पर लुटाए लाखों रुपए, व्यवसायी के घर से उड़ाए थे 20 लाख नगदी और जेवरात

Video: कामवाली बाई का पापी इश्क, चोरी कर प्रेमी पर लुटाए लाखों रुपए, व्यवसायी के घर से उड़ाए थे 20 लाख नगदी और जेवरात

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jan 29, 2024 07:20 pm IST,  Updated : Jan 29, 2024 07:52 pm IST

पीड़ित की शिकायत पर संदेह के आधार पर पुलिस ने कामवाली बाई और उसके 20 वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से कुछ नगदी और जेवरात जब्त किया है।

प्रेमी के साथ गिरफ्तार हुई कामवाली बाई।- India TV Hindi
प्रेमी के साथ गिरफ्तार हुई कामवाली बाई। Image Source : SOCIAL MEDIA

मुरैना के आमपुरा में एक शराब व प्रॉपर्टी व्यवसायी के घर पर काम करने वाली बाई ने लाखों रुपए और जेवरात चोरी कर अपने प्रेमी पर लुटा दिए। बाई ने व्यवसायी के घर से धीरे-धीरे 20 लाख रुपए की नगदी और लाखों के जेवरात की चोरी की। चोरी से परेशान व्यवसायी निरज शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बाई पर शक जताया। जिसके बाद पुलिस ने बाई से सख्ती दिखाते हुए पूछताछ की। पुलिस की डर से बाई ने सबकुछ उगल दिया। जांच में पुलिस को बाई के पास से 4 लाख रुपए और 12 लाख रुपए के जेवरात मिले हैं। पुलिस की पूछताछ में बाई ने यह कबूल किया कि चोरी उसने ही की थी और उसने चोरी वाले रुपए अपने 20 वर्षीय बेरोजगार प्रेमी पर लुटा दिए। बाई 3 बच्चों की मां है और वह 20 साल के एक युवक से प्यार करती है। पुलिस ने कामवाली बाई और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।

व्यवसायी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

फरियादी निरज शर्मा ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया था कि वह पेशे से एक शराब व प्रॉपर्टी व्यवसायी है जिसकी वजह से उसके घर पर भारी मात्रा में कैश आते-जाते रहता है। 12 जनवरी को उसने 18 लाख रुपए कैश अपनी आलमारी में रखे थे। जिसके बाद उसे आलमारी में से 6 लाख रुपए कम मिले थे। उसके कुछ दिन बाद ही 7 लाख रुपए उसने फिर से आलमारी में रखे थे और फिर से 2 लाख रुपए उसे कम ही मिले थे। चूकि वह शराब के ठेकेदार थे इसलिए उनके घर पर कई लोगों का आना-जाना लगा रहता था। करीबी लोगों के होने से उन्होंने किसी पर शक नहीं किया और किसी से कुछ नहीं कहा। 

कुछ दिन पहले निरज शर्मा ने पुलिस से शिकायत की और बताया कि उनके घर से पैसे गायब हो रहे हैं। फिर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि उनके तिजोरी से 12 लाख रुपए नगद और 20 तोला सोना भी गायब है। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की तहकीकात शुरू की। मामले की छानबीन में जब घर में लगे CCTV की फुटेज चेक की गई तो कोई भी बाहरी व्यक्ति का आना-जाना नहीं दिखा। तफ्तीश में पुलिस ने कामवाली बाई से पूछताछ की। फिर कामवाली बाई का मोबाईल चेक किया गया। 

पकड़ी गई कामवाली बाई और उसका प्रेमी

कामवाली बाई के मोबाईल में उसके प्रेमी की फोटो दिखी और उसके साथ एक कार भी दिखी। जब उसके प्रेमी को पकड़कर पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने चोरी वाले पैसों से अपने भाई के नाम पर एक Swift कार खरीदी है और कुछ पैसों के उसने अन्य सामान खरीदे हैं। पुलिस ने कामवाली बाई और उसके प्रेमी से 4 लाख रुपए की नगदी, सोने के जेवरात और एक स्वीफ्ट कार जब्त की है। 

(उपेंद्र गौतम की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

Video: मछली पकड़ने का शौक है तो इस बच्चे की टेक्निक अपनाएं, थोड़ी ही देर में लग जाएगी मछलियों की ढेर

शादी के दौरान शख्स ने मां-बेटी से किए ऐसे वादे कि लोगों की आंखों में भर आया पानी, आप भी देखें ये Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।