1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: पत्नी को Alimony का पैसा देने के लिए 80 हजार के चिल्लर लेकर कोर्ट पहुंचा पति

VIDEO: पत्नी को Alimony का पैसा देने के लिए 80 हजार के चिल्लर लेकर कोर्ट पहुंचा पति

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Dec 21, 2024 11:12 am IST,  Updated : Dec 21, 2024 11:12 am IST

कोर्ट के आदेश पर अपनी पत्नी को एलिमनी के तौर पर 80 हजार रुपए देने के लिए एक शख्स थैलियों में चिल्लर भर के ले गया। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सिक्कों से भरा थैलियां लेकर कोर्ट पहुंचा था पति- India TV Hindi
सिक्कों से भरा थैलियां लेकर कोर्ट पहुंचा था पति Image Source : SOCIAL MEDIA

तलाक के बाद एक पति को अपनी पत्नी के गुजारे के लिए उसे भत्ता देना पड़ता है। जिसे हम एलिमनी यानी गुजारा भत्ता कहते हैं। ऐसे ही अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता देने के लिए एक पति 80000 रुपए के सिक्के लेकर पहुंचा। ये सिक्के सिर्फ 1 और 2 रुपए के थे। घटना 18 दिसंबर को कोयंबटूर के एडिशनल फैमिली कोर्ट में घटित हुई। जहां कोर्ट ने पति को उसकी पत्नी के लिए 2 लाख रुपए एलिमनी के तौर पर देने को कहा था। जिसके बाद पति सिक्कों से भरे दो सफेद थैलियां लेकर कोर्ट पहुंचा। 

80000 रुपए के सिक्के लेकर पहुंचा कोर्ट

कोर्ट में जब जज ने एलिमनी के तौर पर पति के लाए गए सिक्कों को देखा तो जज साहब भी हैरान रह गए। उन्होंने उस शख्स को सिक्कों के बदले नोट देने को कहा। उसके बाद अगले दिन उस शख्स ने 80 हजार रुपए नोटों के रूप में जमा करने को कहा। बता दें कि, एलिमनी के तौर पर 80 हजार देने वाला शख्स पेशे से एक टैक्सी ड्राइवर है। जो वड़ावल्ली का रहने वाला है। 37 वर्षीय इस टैक्सी ड्राइवर की पत्नी ने पिछले साल कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की थी। जिसके बाद कोर्ट ने उस टैक्सी ड्राइवर को अपनी पत्नी की भरण-पोषण के लिए उसे 2 लाख रुपये अंतरिम गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था। 

अदालत ने सिक्के के बदले नोट जमा करने को कहा

आदेश के बाद वह टैक्सी ड्राइवर उसमें से 80 हजार रुपए के सिक्के लेकर कोर्ट पहुंचा था। जब कोर्ट में उसने सिक्कों से भरे थैले को जमा करने के लिए दिया तो यह देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। फिर कोर्ट ने उस टैक्सी ड्राइवर को सिक्कों के बदले नोट जमा कराने को कहा। जब टैक्सी ड्राइवर सिक्कों के बंडल के साथ अदालत से बाहर निकल रहा था, तभी उसका वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल ये वीडियो इन दिनों खूब तेजी से वायरल हो रहा है। 

ये भी पढ़ें:

Physics Wallah के टीचर की क्लास को लड़के ने बताया बेकार, गुरु जी ऐसे भड़के कि पूरे खानदान को निपटाने की दे दी धमकी - VIDEO

Video: लड़की को इम्प्रेस करने के चक्कर में लड़के का हो गया पोपट, गांव में आए आर्केस्ट्रा में दिखा रहा था अपना जलवा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।